जैसलमेर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती कमला नेहरू विद्यालय में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। संस्था प्रधान वासुदेव ने बताया कि प्रति वर्ष मनाये जाने वाले खेल दिवस के अवसर गुरुवार को विद्यालय में बालक बालिकाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हॉकी के जादूगर नाम से विख्यात मेजर ध्यानचन्द के जीवन व राष्ट्रीय खेल हॉकी में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले ध्यानचंद की जीवनी के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पारम्परिक खेल सतोलिया,कब्बडी के साथ ही छोटे बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। सतोलिया में कुल छह टीमों ने व कब्बडी में दो टीमों ने भाग लिया। बालिकाओ के लिए अध्यापिका इंदु व रेखा तथा बालकों को लिए वासुदेव तथा दीपक खेल निर्णायक रहे।