GMCH STORIES

एनीमल वेलफेअर समिट में युवाओं को प्राणी सेवा से जुडने का आह्वाहन

( Read 4349 Times)

08 May 19
Share |
Print This Page
एनीमल वेलफेअर समिट में युवाओं को प्राणी सेवा से जुडने का आह्वाहन

जयपुर। एनीमल वेलफेअर कार्यक्रमों से युवाओं को जोडने एवम् पशु-पक्षियों पर होने वाली क्रूरता की जन-जाग्रति के उद्देश्य से मालवीय नगर स्थित पक्षी चिकित्सालय में एनीमल वेलफेअर समिट आयोजित हुई। वक्ताओं ने भावी पीढी से आह्वाहन किया कि ग्लोबल वार्मिंग और पृथ्वी के बढते तापमान को रोकने के लिए पर्यावरण और पशु-पक्षियों का संरक्षण अति आवश्यक है।

संयोजक कमल लोचन ने समिट की जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले अभियानों को हीं आज के युवा समाज सेवा समझने लगे है। जबकि वास्तविक धरातलीय जानकारीयों के अभाव के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो पाते हैं। अतः आज युवाओं के लिए एनीमल वेलफेअर समिट एवं वर्कशॉप का अयोजन किया गया। समिट को अध्यक्ष रमेश गंगवाल, अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहें अतिथि तारा डागा, जग्गू प्रसाद, अजय गर्ग, रमेश भण्डारी, ऋतु लोचन आदि ने सम्बोधित किया।  

समिट में प्यासें पक्षियों के लिए कलात्मक परिंडों की प्रदर्शनी, एनीमल वेलफेअर क्वीज कम्पीटीशन, पशु-पक्षियों के नाम एवम् उनकी प्राकृतिक परिस्थितियो से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्राणी सेवा से जुडे कुछ युवाओं वरूण शर्मा, टिंकू शाह, राम शर्मा, निर्मल शर्मा, दिवयांश चारण, राधेश्याम मीणा, पंकज अग्रवाल, सुरूचि माठा, हर्ष खटोड, निर्मित परनामी, अमित डागा, दीन दयाल शर्मा, अजय नानकानी, अजेय कुमार, डॉ. मनोज कुमार, अरविंद कुमार, पिंटू जांगीड, योगेश गोस्वामी, महेन्द्र सोनी, आशुतोष शर्मा, सुप्रिया लिम्बा, सीयाराम मीणा को इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like