मेदान। ताड़ के तेल की एक कंपनी और निवासियों के बीच भूमि विवाद की मध्यस्थता कर रहे इंडोनेशिया के दो पत्रकार सुमात्रा में एक संयंत्र के समीप मृत पाए गए। उनके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान पाए गए। मैराडन सिआनीपार का शव उत्तर सुमात्रा प्रांत से आठ घंटे की दूरी पर स्थित लबुहन बाटू जिले में ताड़ के संयंत्र के समीप बुधवार को एक गड्ढे में पाया गया। पुलिस ने इसी इलाके में एक दिन बाद मरातुआ सिरेगर का शव बरामद किया। दोनों शवों पर चाकू से वार के निशान थे।