GMCH STORIES

कुणाल तिवारी की फ़िल्म पटना के बाबू का फर्स्ट लुक आउट 

( Read 10232 Times)

21 Nov 20
Share |
Print This Page
कुणाल तिवारी की फ़िल्म पटना के बाबू का फर्स्ट लुक आउट 

मधु मंजुल आर्ट्स प्रस्तुत और गीता तिवारी प्रोडक्शन कृत अभिनेता कुणाल तिवारी की फ़िल्म 'पटना के बाबू' का फर्स्ट लुक आज महापर्व छठ के मौके पर आउट कर दिया गया है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक आकर्षक है और यह दिखाता है कि फ़िल्म में बेहद रोमांच दर्शकों को मिलने वाला है। फ़िल्म 'पटना के बाबू' के निर्माता धीरेंद्र कुमार झा हैं और निर्देशक नरेंद्र सिंह बिष्ट (संजू) हैं। 

फ़िल्म को लेकर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 'पटना के बाबू' एक थ्रिलर बेस्ड फ़िल्म है। फ़िल्म का फर्स्ट लुक फ़िल्म की भव्यता को दर्शता है। इस फ़िल्म की पटकथा पर खूब काम हुआ है। काफी बारीकी के साथ हमने इसे कैमरे में उतारा है, जो पर्दे पर दर्शकों के दिल को छू लेगी। फ़िल्म में सभी कलाकारों ने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। सबों ने उम्दा काम किया है, जो फ़िल्म रिलीज के बाद दर्शकों को भी पता चलेगा। 

उन्होंने कहा कि पटना के बाबू का संगीत सुरीली है और कर्णप्रिय भी। फ़िल्म में संगीत की भूमिका काफ़ी अहम है, जो भोजपुरी के दर्शकों को खूब पंसद आने वाली है। फ़िल्म का गीत- संगीत मुन्ना दुबे का है। पटकथा संवाद इंद्रजीत एस कुमार का है और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। सहायक निर्देशक अजय कुमार हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार और प्रदीप शर्मा हैं। एक्शन प्रदीप खड़के और कोरियोग्राफी सुदामा मिंज व प्रसून यादव का है। फ़िल्म में कुणाल तिवारी, संजना राज, जय यादव, ऋचा दीक्षित, अमित शुक्ला, प्रकाश जैश, प्रेम दुबे और आशीष दुबे मुख्य भूमिका में हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like