डीपीएस, उदयपुर ने अपने नाम की सीबीएसई जूडो चैंपियनशिप

( Read 1666 Times)

08 Aug 25
Share |
Print This Page

डीपीएस, उदयपुर ने अपने नाम की सीबीएसई जूडो चैंपियनशिप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वेस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर की जूडो टीम ने जूडो खेल प्रशिक्षक श्री चाहत जैन के नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में भाग लिया और अंडर 17 वर्ग में जूडो चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाने में सफलता प्राप्त की। इस टीम में सतीश डांगी को अंडर 17 वर्ग में 55 किलोग्राम में, कामाक्षी देवेंद को अंडर 14 वर्ग में 50 किलोग्राम में व विनदेश राजोरा को अंडर-19 वर्ग में 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, रिदम डांगी को अंडर 14 वर्ग में 45 किलोग्राम व हर्षवर्धन राव को अंडर 17 वर्ग में 73 किलोग्राम में रजत पदक तथा प्रानुषा सिंह को अंडर 11 में 30 किलोग्राम में,  आफरीन नाज अंडर 14 वर्ग में 50 किलोग्राम में, कबीर देवेंद को 45 किलोग्राम, ध्येय जैन 60 किलोग्राम, पदमराज सिंह 66 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में जियाना, समृद्धि, शुभांगी, कनिका, ऋषि राज व केशव ने पाँचवे स्थान पर सफलता अर्जित की। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह बताया कि सतीश डांगी को बेस्ट प्लेयर का सम्मान प्राप्त हुआ है, यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उपप्राचार्य श्री राजेश धाभाई ने सभी विजेता खिलाड़ियों व उनके अभिभ ावकों को बधाई दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like