GMCH STORIES

डी.पी.एस, उदयपुर की अद्विका ने वेस्टर्न एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में रचा इतिहास

( Read 1567 Times)

03 May 25
Share |
Print This Page

डी.पी.एस, उदयपुर की अद्विका ने वेस्टर्न एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में रचा इतिहास

विश्व शतरंज महासंघ एवं एशियन शतरंज संघ के बैनर तले दुशांबे (ताजिकिस्तान) में आयोजित वेस्टर्न एशियन यूथ शतरंज चैंपियनशिप में डी.पी.एस, उदयपुर की 13 वर्षीय नन्ही शतरंज सितारा अद्विका सरूप्रिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अद्विका ने अंडर-14 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रैपिड चैंपियनशिप में टीम इंडिया के लिए रजत पदक हासिल किया, वहीं क्लासिकल एवं ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और शहर का मान बढ़ाया।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 9 चक्रों में संपन्न हुई, जिसमें 43 एशियाई देशों के 470 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। ‘‘प्रतियोगिता में ताजिकिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, श्रीलंका, कुवैत, अफगानिस्तान, मालदीव, पाकिस्तान, किर्गिस्तान आदि प्रमुख देशों के दिग्गज शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।‘‘ इतनी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच अद्विका का यह प्रदर्शन उनकी मेहनत, समर्पण और अद्भुत शतरंज कौशल का प्रमाण है।
अद्विका ने पूर्व  में श्रीलंका में आयोजित एशियाई शतरंज चैंपियनशिप में टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और उदयपुर का नाम रोशन किया था। इससे पूर्व अद्विका ने गांधीनगर में आयोजित वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 2200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग वाले खिलाड़ी को परास्त कर सबको चैंका दिया।
अद्विका का सपना है कि वह भविष्य में वर्ल्ड कप सहित अन्य प्रमुख शतरंज प्रतियोगिताओं में भारत के लिए पदक जीतकर उदयपुर शहर और देश को गौरवान्वित करे। अद्विका की सफलता ने उदयपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य किया है। अद्विका का लक्ष्य भारत के लिए शतरंज में नई ऊंचाइयां छूना है। अद्विका की माता श्रीमती स्वाति स्वरूपिया ने कहा कि उनकी बेटी की  सफलता ने उदयपुर को एक बार फिर विश्व के शतरंज मानचित्र पर गौरवान्वित कर दिया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
अद्विका की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो. वाइस चैयरमेन श्री गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य श्री संजय नरवरिया एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like