GMCH STORIES

तिरंगा मेरी शान

( Read 2592 Times)

14 Aug 23
Share |
Print This Page

तिरंगा मेरी शान

उदयपुर | शहर के न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल व इनहरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्राता दिवस के उपलक्ष में आजादी का उत्सव मनाते हुए तिरंगा-मेरी शान कार्यक्रम में २००० राष्ट्रीय ध्वजों को फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। तिरंगा मेरी जान है, तिरंगा मेरी शान है, तिरंगा भारत का मान है। आजादी का प्रतीक तिरंगा है। इसी भावना को लेकर हर-घर तिरंगा पहुँचाने की मुहिम के तहत सी.पी.एस. प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ः इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा - श्रीमती स्वीटी छाबडा व सी.पी.एस. के प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा थे। अतिथियों का स्वागत तीन रंग के उपरणें पहनाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपरसन- श्रीमती अलका शर्मा द्वारा प्रेषित संदेश में छात्राों को देशभक्ति की राह पर चलने व राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का निर्देश दिया गया। 
इनरव्हील क्लब के सदस्यों के साथ विद्यालय के समस्त अध्यापकों व विद्यार्थी ने देश भक्ति गीतों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। विद्यार्थियों के हाथों में फहराते तिरंगे, होठों पर देश भक्ति गीत से सारा वातावरण देश भक्ति के रंग से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में  प्राचार्या-श्रीमती पूनम राठौड, संयुक्त निदेशक-विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक-श्री सुनील बाबेल, प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत व विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like