उदयपुर | शहर के न्यू भूपालपुरा क्षेत्रा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों ने अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाकर विद्यालय का गौरव बढाया, साथ ही अपने अभिभावको का नाम भी रोशन किया। सांइस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित - नेशनल सांइस ओलम्पियाड, इंटरनेशनल मथेमेटिक्स ओलम्पियाड, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड, इंटरनेशनल कॉमर्स ओलम्पियाड व इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलम्पियाड में सी.पी.एस. के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें अलग - अलग श्रेणी में पदक व प्रमाण-पत्रा प्रदान किए गए। विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है-
नेशनल सांइस ओलम्पियाड
क्रम स. नाम अन्तर्राष्ट्रीय रेंक
१. दिव्यांशी पूर्बीया प्रथम
२. गीत लोढा प्रथम
३. द्रूवम सोमपुरा तृतीय
इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलम्पियाड
क्रम स. नाम अन्तर्राष्ट्रीय रेंक
१. द्रूवम सोमपुरा प्रथम
२. ध्यान वी आर द्वितीय
३. अध्ययन रांका द्वितीय
४. मिनी साहू तृतीय
५. निहारिका इनानि तृतीय
सांइस ओलम्पियाड फाउण्डेशन द्वारा जिलास्तरीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान विद्यालय की शिक्षिका - श्रीमती संगीता शक्तावत को दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की चैयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - श्री दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या-श्रीमती पूनम राठौड व प्रधानाध्यापिका-श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने विजेताओं को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्द्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दी।