GMCH STORIES

सोना 100 रपए लुढ़का

( Read 7138 Times)

20 Aug 19
Share |
Print This Page
सोना 100 रपए लुढ़का

नियंतण्र बाजारों में कमजोरी के रुख और आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को गिरावट दर्ज हुई। सोने का भाव 100 रपए टूटकर 38,570 रपए प्रति 10 ग्राम रह गया। शनिवार को सोने का भाव 38,670 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।उधर औद्योगिक इकाइयों का उठाव कमजोर होने से चांदी की कीमत भी 50 रपए की गिरावट के साथ 45,000 रपए प्रति किलोग्राम रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि कमजोर नियंतण्र रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट आई। नियंतण्र स्तर पर न्यूयार्क में सोने का भाव 0.98 फीसद की गिरावट के साथ 1499 डालर प्रति औंस रह गया।राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 99.9 और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 38,570 रपए और 38,400 रपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Business News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like