नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में चीनी उत्पादों की मात्रा एक ओर जहां बढ़ रही है तो दूसरी ओर भारत भी अपने उत्पादों के लिए चीन में निर्यात के अवसर तलाश रहा है।चीन में आयोजित प्रथम चीन इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो (सीआईआईई) में भागीदारी के बाद केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात की संभावनाओं को लेकर उत्साहित है। मंत्रालय का मानना है कि भारत को चीन में कृषि व फार्मा क्षेत्र के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सेवाओं के लिए बड़ा बाजार मिल सकता है जिससे चीन के साथ व्यापारिक असंतुलन दूर हो सकता है।भारतीय बाजारों में चीन के उत्पादों की संख्या लगातार बढ़ रही है, स्थिति यह है कि भारतीय त्योहारों से संबधित उत्पादों में भी चीन के उत्पाद ही लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं। विश्व व्यापार संगठन से बंधे होने के कारण भारत अधिकारिक रूप से चीन के उत्पादों पर कोई रोक नहीं लगा सकता लेकिन चीन को निर्यात बढ़ाकर भारत इस व्यापार को संतुलित कर सकता है। भारत की कोशिश चीन के साथ व्यापार को संतुलित करने की है।
Source :