बादल छाए-उमस बढ़ी पर बारिश नहीं हुई
( Read 2367 Times)
28 Jul 18
Print This Page
बीकानेर | आठ किमी की रफ्तार से चली हवा भी राहत नहीं दे सकी। दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। दक्षिण-पश्चिम हवा चलने से बारिश की संभावना तो कम थी, लेकिन बादल छाए रहने से बूंदाबांदी की उम्मीद भी बनी रही। दोपहर में हवा बंद होने के बाद बूंदाबांदी की आशंका और बढ़ी, लेकिन उसके बाद आठ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलने लगी। हवा चलने से बारिश की संभावनाओं पर पानी फिर गया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Bikaner News