GMCH STORIES

अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचायेगे मूलभूत सुविधायें - अग्रवाल

( Read 964 Times)

19 Apr 24
Share |
Print This Page

अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचायेगे मूलभूत सुविधायें - अग्रवाल

भीलवाड़ा -   भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल आज आसीन्द विधानसभा के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कई सभाआंे को सम्बोधित करते हुये अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधायें पहुंचाने की बात आमजन के बीच रखी।
                        लोकसभा मीडिया प्रभारी विनोद झुर्रानी ने बताया कि भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने आसीन्द विधानसभा की सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि भीलवाड़ा जिले के अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक भाजपा के माध्यम से मूलभूत सुविधायें पहुचायेगें। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो आमजन से सीधी जुड़ी हुई है। अग्रवाल ने सभा के माध्यम से आमजन को विश्वास दिलाया कि भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जायेगा। 
                        लोकसभा प्रत्याशी ने आसीन्द विधानसभा की ईरांस, गांगलास, कालियास, मोतीपुर, सोडार, जालमपुरा, फलामादा, टोकरवाड़, ऊंखलिया, बरसनी, आमेसर, शंभूगढ़, जगपुरा, अण्टाली, दांतड़ा, खेजड़ी, गागेड़ा, लाम्बा, तस्वारिया, रूपाहेली, बड़ला, भोजरास, आगूंचा, बराठिया, कोटड़ी, हुरड़ा, गुलाबपुरा नगर, जालमखेड़ा, सरेरी, गढ़वालों का खेड़ा में सभाओं का आयोजन कर आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की व सघन जन सम्पर्क किया।
                        जन सम्पर्क के दौरान विधायक जब्बर सिंह, विट्ठलशंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, लादूलाल तेली, करतार सिंह राठौड़, अभिजीत सिंह बदनोर, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश सरपंच, हगाम, उमराव चौरड़िया, बालकिशन झंवर, ओमनाथ, पवन मूंगड़, हनुमन्त सिंह राठौड़, भैरूलाल पाराशर, रामलाल खटीक, देवकरण कोठारी, जगदीश जाट, सांवर लाल जाट, मनफूल जाट, तेजवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह राठौड़, महीपाल सिंह, लड्डू बन्ना रूपाहेली, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं उद्योगपति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भीलवाड़ा दौरा
                        लोकसभा मीडिया प्रभारी विनोद झुर्रानी ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित भाई शाह भीलवाड़ा लोकसभा क्षैत्र में आगामी 20 अप्रैल को शक्करगढ़, जहाजपुर में विजय संकल्प महासभा को सम्बोधित करेगें। इस हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमेटियों को गठन कर रणनीति तैयार की जा रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like