GMCH STORIES

श्री बाबाधाम पर नवरात्री महोत्सव मंे सुन्दरकाण्ड पाठ में उमड़ा जन समूह आज

( Read 871 Times)

14 Apr 24
Share |
Print This Page
श्री बाबाधाम पर नवरात्री महोत्सव मंे सुन्दरकाण्ड पाठ में उमड़ा जन समूह आज

भीलवाड़ा -    श्री बाबाधाम में नवरात्रा महोत्सव दिनांक 09.04.2024 से 17.04.2024 तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्रा महोत्सव में विशेष प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे आरती उसके बाद सुबह 9.15 बजे हवन पूजन व आहूतियां व पाठ किया जा रहा है। श्री बाबाधाम के पण्डित श्री शिवप्रकाश जोशी, योगेन्द्र शर्मा व प. गोविन्द गौतम द्वारा दिनभर पूजा पाठ रहती है, भक्तों की मनोकामना माँ मंशापूर्ण माताजी के त्रिशूल के लच्छा बांधने से पूरी हुई वो भक्त दूसरे शहरों व भीलवाड़ा शहर से पैदल पदयात्री मां के भक्तों के जयकारों के साथ आज शनिवार को श्री बाबाधाम में आयें। उन भक्तों के पैदल चलकर आने की जानकारी के बाद अध्यक्ष विनीत अग्रवाल द्वारा उन भक्तों को माताजी की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। प्रतिदिन पैदल चलकर आने वाले भक्तों का तांता लगा रहता है।
              नवरात्रा पर विशेष 13.04.2024 शनिवार को सांयकाल 8 बजे से 978वां सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ। एक माला में 108 सुन्दरकाण्ड पाठ होते है। यह श्री बाबा धाम का 978वां सुन्दरकाण्ड पाठ है। श्री बाबा धाम के विधान के अनुसार साप्ताहिक सुन्दकाण्ड पाठ प्रत्येक शनिवार को होता है, जिसमें प्रत्येक भक्तजन को श्री बालाजी की ज्योत लगवाई गई तथा प्रत्येक भक्तजनों को श्री बालाजी की प्रार्थना लगाकर आरती का अवसर प्रदान किया गया। जिसमंे सैकड़ों भक्तजनों ने आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की। इस विशेष अवसर पर कई नेतागण, समाजसेवी, धर्मप्रेमी आए। श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि ठीक 10.00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ पूर्ण हो गया। 10.15 बजे आरती हुई सभी भक्तजनों ने पधारकर धर्म का लाभ लिया।
              नवरात्रा पर विशेष विद्युत सज्जा कर श्री बाबाधाम मंदिर को सजाया गया हैं व नौ ही दिन माताजी का विशेष श्रृंगार किया जा रहा हैं। हजारों भक्तजन जयकारों के साथ पूजा अर्चना कर रहे हैं। रविवार नवरात्रा पर विशेष महाआरती पर सैकड़ों भक्तों के आने की आशा हैं। हजारों भक्तजन आस्था व श्रद्धा के साथ आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्री मां अन्नपूर्णा वैष्णों देवी के आशीर्वाद से महाआरती के बाद कुंवारे युवक-युवतियों को मेहन्दी दी जायेगी, जिससे उनकी जल्दी से जल्दी शादी हो सके तथा विवाहित जोड़ों को सन्तान प्राप्ति के लिये गोद भरी जायेगी।
              सभी भक्तजन नवरात्रा महोत्सव रविवार पर विशेष महाआरती में पधार कर धर्म का लाभ लेवंे। सभी भक्तजन सादर आमंत्रित है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like