मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Barmer News

मजदूर ने मशीन के विरोध में किया प्रदर्शन

कमठा मजदूर यूनियन बाडमेर ने बाडमेर जिले की बाछडाऊ पहाडी पर लीज होल्ड द्वारा हिटार्ची मशी लगाने के विरोध में सैकडो मजदूरो ने जिला कलक्ट कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया।

WAf𝕏TGin✉🖨

बाडमेर कमठा मजदूर यूनियन बाडमेर ने बाडमेर जिले की बाछडाऊ पहाडी पर लीज होल्ड द्वारा हिटार्ची मशी लगाने के विरोध में सैकडो मजदूरो ने जिला कलक्ट कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया।

कमठा मजदूर यूनियन बाडमे के बैनर तले सैकडो मजदूरों ने प्रदर्शन करके हिटार्ची मशीन को बाछडाऊ पहाडी से हटाने की मांग की मजदूरों को सम्बोधित करते हुए मजदूर नेता लक्ष्मण वडेरा ने कहा कि बाछडाऊ पहाडी पर दी गई खान विभाग की लीज पर ठेकेदार अवैध खनन करके चोरी करता है तथा लीज की आड में मजदूरों का शोषण कर रहा है मजदूर नेता ने कहा कि बाछडाऊ पहाडी पर सैकडो मजदूर काम करते है पहाडी के पत्थर तोडकर आजीविका कमाते है तथा लीज होल्डर ने अधिक मुनाफा कमाने के लिये लीज की पॉवर ऑफ अटार्नी किसी अन्य को पच्चीस लाख में दे दी।

और इस प्रकार मजदूरों के रोजगार पर संकट आ गया तथा मशीनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण भी प्रदूषित होगा तथा रोजगा के अभाव मे मजदूों के पलायन की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मजदू रनेता लक्ष्मण वडेरा ने मजदूरों को समबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों के खिलाफ किसी भी कार्यवाही को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

बाछडाऊ शाखा के अध्यक्ष विशनााम ने कहा कि सभी लीजें असुरिक्षत है जिससे पहले कई मौते हो चुकी है पूर्व सरपंच बालााम ने मशीन का विरोध करते हुए कहा कि मशीन मजदूरों को बेरोजगार कर देगी।

रामलाल ने कहा कि लीज होल्डर असामाजिक तत्वों में गांव वालो को डराता है।

मजदूरों ने कलक्टर कार्यालय तक नारेबाजी कर रैली निकालकर जिला कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नेाई को दिया तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर ने प्रदर्शनकारियों ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

तत्पश्चात् कमठा मजदूर यूनियन बाडमेर के सैकडो कार्यकर्ता खान विभाग कार्यालय पहचकर लीज होल्डर के द्वारा लगातार किये जा रहे है अवैध खनन अवैध वसूली तथा असुरक्षित खानों के खतरे तथा लीज होल्डर द्वारा मजदूों के लिये छाया पानी की व्यवस्था नही कने की शिकायत कर असुरक्षित खानो केा तत्काल बंद करने तथा मशीन को तत्काल हटाने की मांग की।

खान अधिकारी महेश शर्मा ने लीज होल्डर को खनन रोकने का मौखिक आदेश दिया तथा अधिकारी को मौका रिपोर्ट पेश करने का कहा साथ ही मजदूरों ने कहा यदि बंद नही हुई तो बाडमेर अहमदाबाद हाईवे जाम किया जायेगा।