GMCH STORIES

मुनाबाव बॉर्डर पर जवानों के बांधे रक्षा सूत्र

( Read 11039 Times)

16 Aug 19
Share |
Print This Page
मुनाबाव बॉर्डर पर जवानों के बांधे रक्षा सूत्र

बाडमेर। परम शक्ति पीठ की ओर से संचालित सामविद गुरूकूलूम सीनियर सैकण्डरी स्कूल वदावन व वात्सल्य सेवा केन्द्र बाडमेर की बालिकाओं द्वारा मुनाबॉव बॉर्डर पर फौजी भाईयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे। सैनिक भाइयों ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान तक न्यौछावर करने का वादा किया, वहीं बॉर्डर पर पहुंची नन्हीं नन्हीं बहनों को पाकर भाव विभोर हो गए। जवानों ने भारत सीमा चौकियां भी दिखाई।

रक्षा बंधन व स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ताराचंद जाटोल, पुरूषोतम खत्री, रामाराम खींचड, सामविद गुरूकूलूम सीनियर सैकण्डरी स्कूल वदावन की प्रिंसीपल अनुपमा सिन्हा, एज्यूकेशन डायरेक्टर शिशुपालसिंह, रंगनाथ सोनी, साध्वी सत्यसिद्धा, प्रोग्राम मैनेजर किशन गौड, मदनलाल विद्याथीर् के नेतत्व में वात्सल्य की बेटियां मुनाबॉव बॉर्डर पहुंची। वहां पर सैनिक भाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नन्हीं बेटियों ने सुंदर-सुंदर राखियां सैनिक भाइयों की कलाइयों पर बांधी तो उनके खुशी से आंसु छलक आए। नन्हीं बहनों व भाइयों ने एक दुसरे को मिठाईयां खिलाकर स्वत्रंता दिवस व रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया। वहीं जवानों ने बहनों को बॉर्डर दर्शन करवाए। इसके बाद सामविद गुरूकूलूम सीनियर सैकण्डरी स्कूल वदावन की बालिकाएं बाडमेर मुख्यालय स्थित जालीपा केंट विजया स्थित आर्मी केंट पहुंचकर जवानों के राखियां बांधी व उनके साथ भोजन किया। साथ ही अपने गुरू साध्वी ऋतम्भरा व स्वामी परमान्नद महाराज का देश रक्षा के लिए समर्पित संदेश प्रोजेक्टर के माध्यम से सैनिकों भाइयों को दिया।

             


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Barmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like