GMCH STORIES

राम नाम से ही सबका कल्याणः साध्वी सत्यसिद्धा

( Read 7106 Times)

06 Aug 19
Share |
Print This Page
राम नाम से ही सबका कल्याणः साध्वी सत्यसिद्धा

बाडमेर। ’भगवान राम नाम से ही सबका कल्याण संभव है। भगवान राम ने धरती पर अवतार लेकर संसार में हर व्यक्ति, जीव जंतु, प्राणी मात्र के कल्याण के लिए सद्मार्ग का रास्ता दिखाया। भगवान राम ने जो नैतिकता की नीति निर्धारण की, वहीं आज तक चली आ रही है।‘

     यह प्रवचन साध्वी सत्यसिद्धा ने रविवार को शहर के इंदिरा कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन कही। कथा में भगवान श्रीराम का जन्म को लेकर सभी झूमकर खुशियां मनाई। भगवान राम के जन्म संबंधी भजनों की प्रस्तुति पर महिलाओं व बालिकाओं ने नत्य की प्रस्तुति दी, वहीं कथा के बीच-बीच में भगवान भोलेनाथ व पार्वती का स्वरूप भी कलाकारों ने दिखाया। कथा के दौरान साध्वी सत्यागिरी, तेजदान चारण, सकु बाई सहित सैकडों महिलाओं ने कथा सुनने का लुत्फ उठाया। सोमवार को भगवान राम का शिक्षा के लिए ऋषियों के आश्रम में प्रवेश आदि पर प्रवचन देंगे। वात्सल्य सेवा केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा की परिकल्पना अनुरूप बाडमेर का वात्सल्य सेवा केन्द्र चलाया जा रहा है, जिसमें साध्वी ऋतम्भरा जी की शिश्याएं गरीब व सनाथ बालिकाओं को निःशुल्क प्रवेश देकर स्कूल भिजवाने, मंत्रो उच्चारण, गीता पाठ, हनुमान चालीसा पाठ के साथ बच्चों को संस्कारित बनने की शिक्षा दे रही है। आश्रम के संचालन के लिए ही कथाओं का आयोजन किया जा रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like