GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव

( Read 3707 Times)

23 Apr 25
Share |
Print This Page

श्री पीताम्बरा आश्रम में विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव

(mohsina bano)

बाँसवाड़ा। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गायत्री मण्डल और नटवरानन्दी वेलफेयर फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्री पीताम्बरा आश्रम में पर्यावरण चेतना संगोष्ठी और पौधारोपण उत्सव आयोजित किया गया।

इस दौरान बड़ा रामद्वारा के संत श्री रामप्रकाश रामस्नेही महाराज और पर्यावरण विशेषज्ञ विजयसिंह सक्सेना ने पौधारोपण उत्सव की शुरुआत की। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और नीम के पौधे लगाए।

संगोष्ठी में श्री रामप्रकाश महाराज ने प्रकृति संरक्षण को मानव का प्राथमिक कर्त्तव्य बताया। विजयसिंह सक्सेना ने पौधारोपण की तकनीकी पक्षों पर जानकारी देते हुए परम्परागत प्रजातियों के पौधों के रोपण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में गायत्री मण्डल और नटवरानन्दी फाउण्डेशन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like