बांसवाड़ा – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून नोडल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थाई प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। हर बच्चे का नामांकन, शिक्षा की ओर पहला कदम अभियान के तहत संस्था प्रधान अरुण व्यास के नेतृत्व में पहले ही दिन 7 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया।
विद्यालय टीम ने घर-घर जाकर हाउसहोल्ड सर्वे कर शिक्षा, छात्रवृत्ति, नि:शुल्क साइकिल, पुस्तक, गणवेश व मध्यान्ह भोजन जैसी योजनाओं की जानकारी दी। 20% नामांकन वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नोडल के अंतर्गत आने वाले 11 वार्डों की स्कूलवार जिम्मेदारी तय की गई।
सर्वे कार्य में उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान को भी जोड़ा गया, जिसमें प्रभारी कचरू लाल चरपोटा ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से समन्वय कर 100% ग्रेड 1 नामांकन सुनिश्चित किया जा रहा है। अस्थायी प्रवेश प्रमाण पत्रों का वितरण भी घर-घर किया जा रहा है।
11 प्रभारी, सह-प्रभारी एवं सदस्यों की एक विस्तृत टीम गठित की गई है, जिसमें शिक्षकों, व्याख्याताओं और कर्मचारियों को शामिल किया गया है। विद्यालय की विशेषताओं की जानकारी भी निरंतर अभिभावकों तक पहुंचाई जा रही है।