GMCH STORIES

प्रोफेसर विमल शर्मा को "अंतरराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति", का जिला संयोजक, उदयपुर नियुक्त किया गया

( Read 2466 Times)

17 Oct 25
Share |
Print This Page

प्रोफेसर विमल शर्मा को "अंतरराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति", का जिला संयोजक, उदयपुर नियुक्त किया गया

अंतरराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति, मुख्यालय लख़नऊ (पंजीकृत ) ने प्रोफेसर विमल शर्मा को उदयपुर जिला संयोजक के पद पर नियुक्त किया है | यह नियुक्ति समिति के सदस्य एवं स्थानीय साहित्यिक व सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है| प्रोफेसर विमल शर्मा के साहित्यिक अवधान एवं भारतीय साहित्य तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें ये दायित्व सौंप गया है | उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय साहित्यिक कार्यक्रमों का दायरा और भी विस्तृत होगा | यह पद आधिकारिक रूप से 31 मार्च 2027 तक वैध रहेगा, जिसके दौरान वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरस्वती साहित्य समिति के जिला स्तर पर समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे | इस अवसर पर समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरती शुक्ला एवं राष्ट्रीय संरक्षक कर्नल डॉ आदि शंकर मिश्रा ने प्रोफेसर विमल शर्मा को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

प्रो विमल शर्मा ने बताया कि "अंतरराष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति" समाज के लिए समर्पित एक सक्रिय संगठन है, जो देश-विदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में विविध आयोजन करता है | समिति का मुख्य उद्देश्य साहित्य, कविता, कहानी और लेखन को बढ़ावा देना तथा सम्मान समारोह के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है | 

समिति निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य करती है: राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन जैसे ऑनलाइन व ऑफलाइन पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, काव्य गोष्ठियाँ, सभाएँ एवं सम्मान समारोह  | समिति नियमित रूप से अपने सदस्यों को आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करती रहती है ताकि कोई भी सदस्य महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजनों से वंचित न रहे | ऑनलाइन माध्यम से समय-समय पर कविता, कहानी, आलेख आदि की प्रकाशन संबंधी जानकारी और अवसर उपलब्ध कराती है |सदस्यों तथा साहित्य प्रेमियों के लिए स्वयं के ग्रंथ प्रकाशित कराने के अवसर उपलब्ध कराती है | समिति का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के प्रति रुचि रखने वाले लोगों को एक मंच पर लाना और उनकी रचनाओं का सम्मान करना है | समिति सदस्यों के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष समूह भी बनाती है |

समिति का यह प्रयास है कि साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करते हुए एक सक्रिय और सशक्त साहित्यिक समुदाय का निर्माण किया जाए |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like