GMCH STORIES

खेलगांव में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एसपीएसयू अधिकारियों ने जगाई खेल भावना

( Read 3083 Times)

30 Aug 25
Share |
Print This Page

खेलगांव में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह एसपीएसयू अधिकारियों ने जगाई खेल भावना

उदयपुर,  महाराणा प्रताप खेलगांव में जिला क्रीड़ा परिषद एवं सर पदमपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी (एसपीएसयू) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विशेष हॉकी प्रदर्शन मैच आयोजित हुआ, जिसमें ध्यानचंद एकादश ने कैप्टन रूप सिंह एकादश को निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर जीत दर्ज की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) उदयप्रकाश आर. सिंह, रजिस्ट्रार, एसपीएसयू ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में खेलों को अत्यंत आवश्यक बताया। डॉ. कुलदीप सिंह झाला, निदेशक खेल एवं आयोजन सचिव, एसपीएसयू ने सफल आयोजन की जानकारी दी और विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता व्यक्त की कि हॉकी जैसे राष्ट्रीय खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर लि. (डॉ.) डी.एस. चौहान, डिप्टी डीन
 खेल, एसपीएसयू ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव प्रतिस्पर्धात्मक और मनोरंजनात्मक खेलों में छात्रों को प्रोत्साहित करता रहा है, क्योंकि खेल समग्र विकास का आधार हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस जैसे आयोजन केवल मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि ही नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और धैर्य जैसी जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा भी देते हैं।

मुख्य अतिथि, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल युवा विकास का सशक्त माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि गजपाल सिंह राठौड़ ने उदयपुर में हॉकी को नई दिशा देने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, अजीत जैन, शकील हुसैन, पुष्पराज सिंह राणावत, नाहर सिंह झाला, दिग्विजय सिंह राणावत, महिपाल सिंह झाला, कुलदीप शर्मा, सिद्धार्थ सिंह राठौड़, कृष्णकांत यादव, ललित प्रजापत सहित कई प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह मेजर ध्यानचंद जयंति पर खेलगांव तरणताल पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। शनिवार को सुबह 7 बजे योग सत्र तथा शाम 4 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

सांसद खेल महोत्सव का पोस्टर जारी
समारोह में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने आगामी सांसद खेल महोत्सव (21 से 25 दिसम्बर) का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि खेल विपरीत परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like