GMCH STORIES

अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मिले न्याय - श्री गोवर्धन बारदार

( Read 16103 Times)

04 Nov 19
Share |
Print This Page
अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मिले न्याय - श्री गोवर्धन बारदार

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल,कोटा    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार हिण्डोली स्थित स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल स्कूल में रविवार को नालसा विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पात्र व्यक्तियों व विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर की अध्यक्षता न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय एवं निरीक्षक न्यायाधीश बून्दी श्री गोवर्धन बारदार ने की।
         विधिक सेवा शिविर को सम्बोधित करते हुए न्यायाधिपति श्री गोर्वधन बारदार ने कहा कि हमारे देश में संविधान का शासन है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वह सम्मान से जीए और अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं रहे, उसेे अपने अधिकार मिले। हमारा देश विकाशील देश की ओर अग्रसर है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा महत्व है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को न्याय मिले इसके लिए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 
             उन्होंने कहा कि हाल ही में एक नालसा की योजना के तहत राजस्थान के 6 हजार 40 विद्यालयों में विधिक चेतना क्लब शुरू किए है। इसमें बच्चे स्वयं कानूनी जानकारी प्राप्त कर लोगों तक पहुंचाएंगे और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक योजनाओं का लाभार्थियों को समय पर लाभ सुनिश्चित हो। इसी के मद्देनजर यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 
           कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश बून्दी श्री उमाशंकर व्यास ने कहा कि कोई भी नागरिक अपने अधिकारों से वंचित नहीं रहे और निशुल्क विधिक सहायता मिले। इसके विधिक सेवा शिविरों के माध्यम से यह कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति उनके लिए बनाई गई योजनाओं से वंचित नहीं रहे। इसके लिए मिलजुल कर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि बूंदी जिला न्यायिक प्रकरणों के निस्तारण में राज्य तीसरे में स्थान पर है और पहले स्थान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से भी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में प्रकरणों के निस्तारण किए जा रहे हैं। 
कार्यक्रम में हिण्डोली तहसीलदार भावना सिंह ने आमजन के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव श्री विनोद कुमार वाजा ने प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
लाभार्थियों को मौके पर लाभ वितरण
         न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय एवं निरीक्षक न्यायाधीश बून्दी श्री गोवर्धन बारदार ने विधिक सेवा शिविर में श्रम विभाग की सिलिकोसिस से पीड़ित सहायता योजना के अन्तर्गत पीड़ितों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि चैक के अलावा सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर ट्राईसाईकिल, बैशाखी, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर वितरित की गई। उन्होंने शिक्षा विभाग हिण्डोली की ओर से स्कूली विद्यार्थियों को लेपटाॅप व साईकिलें भी वितरित की गई। उन्होंने चिकित्सा विभाग की ओर से बी.पी.एल. निःशुल्क घी वितरण व शुभलक्ष्मी योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। श्री गोवर्धन बारदार ने प्रत्येक स्टाॅल पर पहुंचकर वहां संपादित किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर जानकारी ली।  साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी मौके पर ही लाभान्वितों को सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत लाभ वितरित किये गये। इसके अलावा विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी। साथ ही योजनाओं से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया। 
विधिक सेवा सप्ताह शुरू
               न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय एवं निरीक्षक न्यायाधीश बून्दी श्री गोवर्धन बारदार ने रविवार को ही 3 से 9 नवंबर तक आयोजित विधिक सेवा सप्ताह का शुभारम्भ भी किया। श्री बारदार ने स्कूली छात्रा-छात्राओं की विधिक जागरूकता रैली व मोबाईल वेन को हरी झण्डी दिखाकर विधिक जागरूकता के लिए रवाना किया।  कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर नीरज भारद्वाज, न्यायिक मजिस्टेªट हिण्डोली सुभाष चन्द्र कोटिया, बूंदी बार अध्यक्ष कैलाश नामधराणी, अध्यक्ष अभिभाषक परिषद हिण्डोली दिनेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष भवंरलाल गुर्जर, बून्दी न्याय क्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण, सरकारी विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार दाधीच ने किया। अंत में न्यायिक मजिस्ट्रेट हिण्डोली सुभाष चन्द्र कोटिया ने सभी आभार व्यक्त किया। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like