GMCH STORIES

शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा महाआरती में उमड़े भक्तगण

( Read 1114 Times)

24 Jul 25
Share |
Print This Page
शहर में निकाली भव्य गंगा कलश यात्रा महाआरती में उमड़े भक्तगण

उदयपुर  शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 29 जुलाई को गंगा के चौथे पाये गंगोदभव से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली जाने वाली 20वीं विशाल कावड यात्रा के हर वर्ग की भागीदारी को लेकर  आयोजित सात दिवसीय समारोह के चौथे दिन गुरूवार को पानेरियों की मादड़ी स्थित परशुराम चौराहे पर विप्र फाउण्डेशन जॉन ए की ओर से भव्य महाआरती एवं गंगा कलश यात्रा निकाली गई। संयोजक नरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि पांच पवित्र नदियों से लाये पवित्र जल को बड़े कलश में रखकर पंडित डॉ. भगवती शंकर व्यास के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र पालीवाल, तुलसीराम मेनारिया, राजकुमारी मेनारिया, अर्चना शर्मा, देवकिशन मेनारिया,  यज्ञनारायण शर्मा के सानिध्य में उपस्थित जनसमुदाय ने भव्य महाआरती की गई। आरती में बड़ी संख्यॉ में विप्र फाउण्डेशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहर के भक्तगण उपस्थित थे।
महाआरती पश्चात गंगा कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा परशुराम चौराहे से प्रारंभ हुई जो पानेरियो की मादडी चौराहे, मेनारिया गेस्ट हाउस, सेक्टर  तीन मेन रोड, सेवाश्रम चौराहा होते हुए गंगोद भव कुंड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा के आगे डीजे चल रहा था उसके पिछे दो पहिया व चार पहिया वाहन चल रहे थे। भक्त महादेव के जयकारे लगाते चल रहे थे। पूरें रास्ते भक्तों के लिए पानी, आईसक्रीम , मिल्क रोज, फु्रट की व्यवस्था  की गई।

इन्होंने किया स्वागत:- कलश यात्रा का पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल, महेश पूरी गोस्वामी, पूर्व पार्षद लोकेश गौड़, भरत जोशी, शांतिलाल जोशी, शैलेन्द्र जोशी, महेश भावसार, मनोहर चौधरी, अरविंद जारौली, गिरीश शर्मा, प्रवीण मारवाडी, रामेश्वर भटट्, नरेन्द्र पालीवाल के सदस्यों ने भव्य स्वागत कर पुष्प वर्षा की।

इनकी रही भागीदारी:- संयोजक रामकृपा शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में पार्षद दुर्गेश मेनारिया, बजरंग सेना मेवाड के कमलेन्द्र सिंह पंवार, राकेश जोशी,बंशीलाल मेनारिया, भरत शर्मा, प्रकाश मेनारिया, अशोक आचार्य, लज्जा शंकर नागदा, मान सिंह हाडा, सहित कार्यकर्ताओे की भागीदारी रही।

भक्ति संध्यॉ शुक्रवार को:-
अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय समारोह के तहत शुक्रवार को गंगोद भव परिसर में स्थापित राजराजेश्वर महादेव मंदिर में सायं 05 बजे से श्री एकलिंग जी भक्त मंडली द्वारा भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जायेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like