GMCH STORIES

व्यावसायिक संपत्ति दर के फॉर्मूले में होगा बदलाव

( Read 1791 Times)

01 Dec 15
Share |
Print This Page
आगरा | निबंधन विभाग में व्यावसायिक संपत्ति की दर के फॉमरूले में बदलाव की तैयारी चल रही है। नए फॉमरूले से एकल संपत्ति खरीदने पर 30 फीसद तक का स्टांप दर में फायदा होगा। 1निबंधन विभाग इस साल दूसरी बार सर्किल रेट में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इससे पूर्व अगस्त में बढ़ोतरी हुई थी। दो साल के बाद कृषि भूमि के सर्किल रेट में बदलाव किया जा रहा है। सर्किल रेट बढ़ने से व्यावसायिक संपत्तियों की दर में बढ़ोतरी से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस बात का बिल्डर समेत जनता विरोध कर रही थी। व्यावसायिक संपत्ति का सर्किल रेट न बढ़े, इसके लिए पिछले दिनों डीएम से कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। सोमवार को तहसील सदर स्थित निबंधन कार्यालय में अफसरों की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यावसायिक संपत्ति की दर के फॉमरूले में बदलाव पर चर्चा की गई।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like