आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन
( Read 8598 Times)
13 Oct 17
Print This Page
उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2017 का आगाज 10 अक्टूबर से किया जाएगा। मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के लिए छपवाए गए आमंत्रण पत्र का विमोचन बुधवार को पारस होटल में आयोजित एक साधारण समारोह में किया गया। मेला संयोजक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जगदीश चंद्र मेनारिया ने बताया कि आमंत्रण पत्र का विमोचन उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष पारस सिंघवी द्वारा किया गया।
इस मौके पर विमोचनकर्ता सिंघवी ने कहा कि आमंत्रण पत्र के मुख्य पृष्ठ पर भीलू शासक भीलू राणा की तस्वीर को प्रकाशित किया गया है जिससे आमंत्रण पत्र अत्यधिक सुशोभित लग रहा है। मुख्य पृष्ठ पर भीलू राणा की तस्वीर के साथ ही निगम का फोटो भी प्रकाशित किया गया है। विमोचन समारोह में आमंत्रण पत्र वितरण समिति अध्यक्ष व पार्षद तेजेन्द्र सिंह राबिन, पार्षद सुरेश सिंह यादव, लवदेव सिंह बागडी आदी मौजूद थे।
सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष मेनारिया ने कहा कि मेले के तैयारियां जोर शोर से चल रही है और साथ ही अतिथियों को आमंत्रण पत्र भिजवाने का कार्य आज से ही शुरू कर दिया गया है। स्थानीय प्रतिभा व उभरते सितारे नाइट के लिए आडिशन 2 अक्टूबर सोमवार से प्रारंभ कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि आडिशन के लिए समय में बदलाव किया गया है। आडिशन 3 बजे से नियमित चलते रहेंगे। आडिशन में चयनित प्रतिभागी को मंच पर मौका दिया जाएगा। इन प्रतिभाओं को मंच तक लाने के लिए निर्णायक मनमोहन भटनागर, कालीचरण मेनारिया, अमित माली, वीणा लौहार अपना अथक परिश्रम कर रहे है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
English News