GMCH STORIES

पेट साफ करने के घरेलू तरीक़े

( Read 12911 Times)

18 Apr 17
Share |
Print This Page

1. एक चम्मच शहद हल्के गरम पानी में मिलाकर रात को सोने से थोड़ी देर पहले पीने से अगली सुबह stomach clear हो जाता है।
2. जल्दी पेट साफ़ करने के घरेलू नुस्खे में अरंडी का तेल (कैस्टर आयल) काफी कारगर है। रात को सोने से पूर्व थोड़ा कैस्टर आयल एक गिलास हल्के गरम दूध में मिलाकर लेने से अगली सुबह पेट आसानी से साफ़ हो जाएगा।
3. नींबू का रस, एक चम्मच शहद और थोड़ा नमक 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी पेट साफ़ होता है। पेट साफ़ करने के लिए इस होम रेमेडी को सुबह खाली पेट करे।4. पेट साफ कैसे रखें, क़ब्ज़ से बचने के लिए ऐसी चीजें अधिक खाये जिनमें फाइबर की मात्रा जादा हो जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और सलाद। पपीता अमरूद खाने से भी stomach clear रखने में मदद मिलती है। पत्तागोभी का जूस और पालक का जूस भी अच्छे पेट साफ करने के तरीके है।
5. नारियल पानी भी पेट साफ़ करने में मददगार है। प्रतिदिन नारियल पानी सुबह खाली पेट पीने से बहुत फायदा मिलता है।
6. रात को अलसी के बीज एक गिलास हल्के गरम दूध के साथ सेवन करने से पेट साफ़ होने में मदद मिलती है।
7. पेट साफ़ रखने के लिए शरीर में अच्छे बैक्टेरिया होना जरुरी है। इसलिए दिन में एक से दो कप दही अपनी डाइट में शामिल करे।
8. रात को एक चम्मच मेथी एक गिलास पानी के साथ सेवन करने से अगली सुबह पेट साफ़ हो जाएगा।
9. पेट साफ करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार में त्रिफला चूर्ण भी काफी असरदार है। पांच से छह ग्राम त्रिफला चूर्ण दो सौ ग्राम हल्के गरम दूध के साथ पिए।
10. बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) भी क़ब्ज़ खोलने में असरदार है। 1/2 गिलास हल्के गुनगुने पानी में 1/2 से 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाये और सेवन करे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Health Plus
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like