GMCH STORIES

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

( Read 3156 Times)

19 Jan 17
Share |
Print This Page
राजसमंद | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सेनी के प्रथम बार राजसमंद आने पर बुधवार को सुबह भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजयुमो प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेनी के प्रथम बार राजसमंद आगमन पर जिलेभर में स्वागत किया। कांकरोली के वृंदावन गार्डन में अशोक सेनी का 31 किलो की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए आतिशबाजी की। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजयुमो का कार्य सच्चे मन से करने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र टेलर, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भैरूलाल जोशी, भाजयुमो जिला महामंत्री गोपाल पालीवाल, जिला मंत्री अरविंद बड़ाला, जिला उपाध्यक्ष हितेश पालीवाल, सुभाष पालीवाल उपस्थित थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajsamand News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like