GMCH STORIES

रोड अण्डर ब्रिज कार्य के कारण यातायात प्रभावित

( Read 3680 Times)

21 Feb 17
Share |
Print This Page
रेलवे प्रशासन द्वारा मेहसाना-पालनपुर रेल खण्ड के ऊझां-भान्डू मोटी दाउ स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या स्ब् २०३ पर रोड अण्डर ब्रिज निर्माण कार्य के कारण दिनांक २१.०२.१७ (मंगलवार) को इस खण्ड में ब्लॉक लिया जायेगा। ब्लॉक के कारण इस रेलखण्ड पर संचालित रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंफ अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण दिनांक २१.०२.१७ को रेलसेवाऐं निम्नानुसार प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या ७९४३७, मेहसाना-आबूरोड डेमू रेलसेवा, दिनांक २१.०२.१७ को रद्द रहेगी।
गाडी संख्या ७९४३८, आबूरोड-मेहसाना डेमू रेलसेवा, दिनांक २२.०२.१७ को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या ५४८०३, जोधपुर-अहमदाबाद सवारी गाडी जो दिनांक २१.०२.१७ को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह आबूरोड तक ही संचालित की जायेगी। अर्थात् आबूरोड-अहमदाबाद स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Barmer News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like