GMCH STORIES

टैक्स नहीं जमा करवाने वाले बड़े करदाताओं पर होगी कार्रवाई

( Read 2287 Times)

27 Aug 16
Share |
Print This Page
जोधपुर/नगरनिगम ने आय बढ़ाने के लिए बड़े करदाताओं पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसके लिए निगम 5 लाख से ज्यादा बकाया वाले करदाताओं की सूची तैयार कर उन्हें अंतिम नोटिस भिजवाएगी। नोटिस की अवधि खत्म होने के पश्चात भी बकाया करदाता अपना नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) जमा नहीं करवाता है तो उसके खिलाफ निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसमें संपत्ति तक कुर्क करने पर विचार किया जाएगा। महापौर घनश्याम आेझा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई वित्त समिति की बैठक में सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2015-16 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समिति सदस्यों ने इस पर विस्तृत चर्चा के बाद अनुमोदन कर दिया। इसके अलावा 2015-16 में किए गए अतिरिक्त कार्यों के भुगतान पर भी चर्चा की गई। बैठक में उप महापौर देवेंद्र सालेचा, आयुक्त अरुण कुमार हसीजा, वित्तीय सलाहकार आेपी सीरवी सहित फाइनेंस से जुड़े अफसर भी मौजूद थे।
मोबाइलटावर का शुल्क वसूलने का प्रस्ताव : वित्तसमिति के सदस्य मेघराज लोहिया ने निगम की माली हालत सुधारने के लिए अहम फैसले लेने की बात कही। बैठक में लोहिया ने शहर में लगे मोबाइल टावर का मामला उठाते हुए वार्षिक शुल्क वसूलने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर करीब 400-450 मोबाइल टावर लगे हुए हैं। निगम अनुमति बिना अनुमति लगे मोबाइल टावरों का सर्वे करवा कर सेल्यूलर कंपनियों के साथ अनुबंध करे तथा वार्षिक किराया तय कर निर्धारित शुल्क वसूला जाए। इससे निगम को हर महीने लाखों रुपए की आय हो सकती है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Jodhpur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like