GMCH STORIES

स्वदेश लौटीं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे

( Read 9429 Times)

14 Apr 15
Share |
Print This Page
स्वदेश लौटीं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे नई दिल्ली, राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने अपनी जापान यात्रा को सफल बताते हुए कहा है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से इसके दूरगामी, सार्थक एवं अच्छे परिणाम मिलेगें।
श्रीमती राजे अपनी जापान यात्रा से मंगलवार तड़के नई दिल्ली लौट आई। वे 4 अप्रेल को जापान यात्रा के लिए रवाना हुई थी। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारीगण एवं एक उच्चस्तरीय दल भी जापान यात्रा पर गया। प्रदेश की दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद श्रीमती राजे की यह पहली अधिकारिक जापान यात्रा थी।


नई दिल्ली के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य के जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, सांसद श्री नारायण लाल पंचारिया, डॉ. मनोज राजोरिया, पूर्व सांसद श्री जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक श्री भेराराम चौधरी (सियोल) राज्य की प्रमुख आवासीय आयुक्त डॉ. सविता आनन्द, अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्री विमल शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न भागों से आये लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इस मौके पर श्रीमती राजे ने बताया कि उनकी जापान यात्रा के अनुभव काफी अच्छे रहे हैं और आशा है कि निकट भविष्य में जापान एवं राजस्थान, विकास के विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग, भागीदारी और बेहतर तकनीकी की दिशा में मिल कर कदम आगे बढ़ायेगें। विशेषकर ढांचागत एवं नगरीय विकास, ठोस कचरा प्रबंधन, औद्योगिक एवं तकनीकी विकास, सिंचाई, परिवहन, मेट्रो विकास, सेरेमिक सहित और अन्य उद्योगों एवं विकास परियोजनाओं में भागीदारी और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने बताया कि जापान यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में विकास के साथ ही विकास के नये मॉडल्स एवं पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने की संभावनाओं का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
उन्होने बताया कि राज्य में इस वर्ष नवम्बर में होने वाले ‘‘रिसर्जेट राजस्थान समिट’’ की तैयारियों की दृष्टि से जापान यात्रा काफी उपयोगी एवं सार्थक रही है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like