सोने में हुई दिक्कत, लौटकर फांसी लगाई
( Read 2858 Times)
01 Feb 15
Print This Page
फुलवारीशरीफ | किसान नगर कॉलोनी के करोड़ीचक में ऑटो चालक संजय कुमार केसरी ने पंखे से झूलकर जान दे दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। संजय केसरी, पिता बैजू केसरी जहानाबाद के बैरी गांव का मूल निवासी था। पिछले कुछ वर्षों से वह किसान कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वह डॉन बॉस्को की ऑटो चलाता था।
मृतक के साला नरोत्तम ने बताया कि उसकी शादी में जीजा जी को सोने में कुछ परेशानी हुई थी। इससे वे नाराज होकर फुलवारीशरीफ लौट गए थे। वहीं, पत्नी रीमा देवी ने बताया कि जहानाबाद के मखदुमपुर में उसके भाई नरोत्तम की शादी में शामिल होने संजय पूरे परिवार के साथ गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि दो दिन बाद वह इतना नाराज हो जाएगा और अपना जीवन ही समाप्त कर लेगा।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Rajasthan