GMCH STORIES

पादरडी बड़ी से स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ आगाज

( Read 7335 Times)

18 Sep 17
Share |
Print This Page
सागवाडा | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सागवाडा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए स्वच्छता के अनुष्ठान में श्रमदान कर अपनी आहूतिया दी | विधायक अनिता कटारा और विधानसभा विस्तारक अशोक सिंह मेतवाला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर पादरडी बड़ी में स्वच्छता ही सेवा अभियान का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ | इस दौरान गाँव में कार्यकर्ताओ ने साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का सन्देश दिया | इस मौके पर विधायक अनिता कटारा ने समारोह को संबोधित भी किया | अपने संबोधन में विधायक कटारा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गाँधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। उनका मानना है कि यह सिर्फ नारा या स्लोगन तक सीमित ना रहें बल्कि एक जन आंदोलन बने और इसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को इसे अपना कर्तव्य समझना होगा। विधायक कटारा ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को चाहे वह बच्चा, बूढ़ा हो या जवान इसे एक सेवा के रूप में लेने की आवश्यकता है | इधर इस मौके पर विस्तारक मेतवाला ने कहा की ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान हमारे बच्चों के लिए पोषण और उत्पादकता दोनों को बढ़ाने में मदद करेगा। वही घरों में शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाना महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करता है। उन्होंने जनता से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से जुड़ने का आव्हान किया | इस मौके पर उपप्रधान हितेश रावल, जिला उपाध्यक्ष कमलकिशोर व्यास, सुनील पण्डया, मुकेश पण्डया, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र पण्डया, विजय कुमार जैन, शैलेश पण्डया, जिला परिषद् सदस्य कविता व्यास, मण्डलध्यक्ष मगन पाटीदार, राजेन्द्र परमार, चिमनलाल पाटीदार, हरीश गामोठ, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश कलाल, नितिन मेहता, शंकर , मोतीलाल , खेमजी पाटीदार, लेम्पस अध्यक्ष इन्द्र सिंह चौहान, कन्हैयालाल, शंकर भाई, हरीश कलाल, पवन कलाल, लालूजी, लोकेश सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |

सागवाडा शहर में हुए कई आयोजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सागवाडा पंचायत समिति परिसर, सागवाड़ा चिकित्सालय, सागवाडा मोक्ष धाम में भी साफ़-सफाई की गई | इस दौरान विधायक अनिता कटारा, विस्तारक अशोक सिंह मेतवाला और प्रधान रेखा रोत ने झाड़ू लगाते हुए श्रमदान कर स्वच्छता का सन्देश दिया | इधर इस मौके पर पंचायत समिति परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश दिया गया | वही पीएम मोदी के जन्मदिन पर सागवाडा जेल में कैदियों और सागवाडा अस्पताल में मरीजो को भाजपा कार्यकर्ताओ ने फलो का वितरण किया | इस मौके पर पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, पुर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, भाजपा नेता सत्यनारायण सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला अहारी , उपाध्यक्ष कुतबुद्दीन कोठी , विकास अधिकारी मूलाराम सोलंकी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल पुरोहित, नगरमंडल अध्यक्ष हेमंन्त दादा पाठक, पंचायत समिति सदस्य योगेश संघवी,मयंक शर्मा,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दशरथ, महामंत्री विक्रम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण लाल दर्जी युवा मोर्चा महामंत्री शैलेश पांडेय ,ग्रामीण मंडल मंत्री चेतन पाटीदार,मीडिया प्रभारी जितेंद्र रोत ,राजू भाई बर्तन वाला,विजय कुमार जैन,पूर्व , नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोज कंसारा, मुकेश तिवारी, वासुदेव बरजोद, किशोर सेवक,दीपक उपाध्याय,भावेश माली,पंकज खराडी,नरेश प्रजापत, देवीलाल जी सुथार, पार्षद जावेद पठान,आशा पाटीदार,उषा डेंडोर,भारती भट्ट रजनीश ब्यास, बलभद्र , संतोष भोई, जावेद इरफान, संगीता रोत, किशोर सेवक, भावेश माली, उशा अहारी, अनील पुरोहित, जगदीश भट्ट, रजनीश व्यास मौजूद रहे |
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like