दरगाह में शादियाने बजे, सलाम पेश
( Read 5731 Times)
21 Nov 17
Print This Page
अजमेर| हिजरीसंवत के रबी उल अव्वल महीने का चांद सोमवार को नजर गया। पैगंबर इस्लाम का जन्मोत्सव इसी महीने में मनाया जाएगा। खुशी के इस मौके पर दरगाह में शादियाने बजाए गए और सलातो सलाम पेश किया गया। सलातो सलाम का सिलसिला अब 12 रबी उल अव्वल तक जारी रहेगा। चांद दिखाई देने के साथ ही दरगाह में मगरिब की नमाज के बाद शाहजहांनी दरगाह स्थित नक्कारखाने से शादियाने बजाए गए। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इधर अहाता नूर में सलातो सलाम पेश किया गया। सैयद शाहीन मोईनी और साथियों ने सलाम पेश किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आशिके रसूल शरीक हुए।
मुल्क में अमन खुशहाली के लिए दुआ की गई। अंजुमन सैयदजादगान के संयुक्त सचिव सैयद मुसब्बिर हुसैन चिश्ती ने बताया कि रबी उल अव्वल महीने की 12 तारीख तक रोजाना अहाता नूर में सलातो सलाम का सिलसिला जारी रहेगा। इधर, दरगाह में रबी उल अव्वल महीने को देखते हुए सजावट की जा रही है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Ajmer News