GMCH STORIES

महाप्रज्ञ विहार से संतों का मंगल विहार परदेशी राजा का हुआ व्याख्यान

( Read 11466 Times)

14 Nov 19
Share |
Print This Page
महाप्रज्ञ विहार से संतों का मंगल विहार  परदेशी राजा का हुआ व्याख्यान

आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री संजय कुमार, प्रसन्न कुमार, प्रकाश कुमार एवं धैर्यकुमार चातुर्मास संपन्न कर बुधवार दोपहर 11 बजे रैली के रुप में महाप्रज्ञ विहार से विहार कर 100फीट रोड पर अशोका पैलेस के सामने स्थित तेरापंथ युवक परिषद के पुर्व मंत्री पियूष जारोली के व्यवसाय स्थल होटल जानकी पहुंचे।

सभाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने बताया कि रैली में सबसे आगे 2-2 की पंक्ति में महिला मंडल की बहनें गीत गाते हुए, बाद में मुनिवृंद एवं मुनिवृंद के पिछे युवक परिषद एवं सभा सदस्य पंक्तिबद्ध चल रहे थे। विहार से पूर्व महाप्रज्ञ विहार में परदेशी राजा का प्रवचन हुआ। प्रवचन कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी के कार्यकारिणी में उदयपुर तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अभिषेक पोखरना को राष्ट्रीय सहमंत्री के रुप में मनोनीत करने पर तेरापंथ सभा, महिला मंडल तेयुप सदस्यों द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। इस सदी में केन्द्रीय संस्था में पदाधिकारी के रूप मनोनीत होने वाले अभिषेक उदयपुर तेरापंथ समाज के पहले व्यक्ति हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like