GMCH STORIES

सुचारू संचालन एवं समन्वय हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी

( Read 7933 Times)

07 Aug 15
Share |
Print This Page
जयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निकाय चुनाव-2015 के सुचारू संचालन एवं समन्वय हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. बी.डी. कल्ला को अजमेर संभाग, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास को उदयपुर संभाग, नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी एवं पूर्व सांसद श्री भरत मेघवाल को बीकानेर संभाग, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान एवं पूर्व सांसद डॉ. करणसिंह यादव को जयपुर संभाग, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री नमोनारायण मीणा एवं पूर्व सांसद श्री इज्येराज सिंह को कोटा संभाग, पूर्व सांसद श्री हरीश चौधरी को जोधपुर संभाग तथा विधायक श्री विश्वेन्द्रसिंह एवं श्री प्रद्युम्नसिंह को भरतपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
वर्तमान परिदृश्य में स्थानीय विकास के लिए निकाय चुनाव महत्वपूर्ण है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से शहरी विकास ठप्प पड़ा है। पूर्ववर्ती समय में स्वीकृत आधारभूत सुविधाएं समीक्षा के नाम पर बंद की गई है। ऐसे में स्थानीय समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करने तथा कांग्रेस को निकाय चुनाव में बहुमत दिलवाने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस द्वारा उक्त वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दी गई है। उक्त नेता निकाय चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की सम्पूर्ण व्यवस्था संभालेंगे।
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Udaipur News , Political News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like