GMCH STORIES

केन्द्र सरकार ने राज्यों को 3 करोड़ से अधिक एन-95 मास्क वितरित कर नया रिकॉर्ड बनाया

( Read 10960 Times)

13 Aug 20
Share |
Print This Page
केन्द्र सरकार ने राज्यों को 3 करोड़ से अधिक एन-95 मास्क वितरित कर नया रिकॉर्ड बनाया

 नई दिल्ली (-नीति गोपेंद्र भट्ट- ) भारत सरकार की पहल पर कोविड-19 के नियंत्रण और प्रबंधन में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारें निरंतर अथक प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही इस महामारी से लड़ने और कुशलतापूर्वक प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में केन्द्र सरकार की मुख्य भूमिका रही है।

कोविड-19 सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ केन्द्र सरकार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को मुफ्त चिकित्सा सामग्री उपलब्ध करा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा आपूर्ति किए गए अधिकांश चिकित्सा उत्पाद शुरूआत में देश में निर्मित नहीं किए जा रहे थे। इन उत्पादों की विश्व में बढ़ती मांग के परिणामस्वरूप विदेशी बाजारों में इनकी उपलब्धता बहुत कम रह गई थी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू), कपड़ा मंत्रालय, फार्मास्युटिकल मंत्रालय, आंतरिक व्यापार एवं उद्योग संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा अन्य विभागों के अलावा घरेलू उद्योग को प्रोत्साहित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कोरोना काल में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), एन-95 मास्क और वेंटीलेटर इत्यादि जैसे आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का बड़ी संख्या में देश में ही विनिर्माण किया गया। इसके फलस्वरूप आत्म निर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के संकल्प को मजबूती मिली। इस प्रकार केन्द्र सरकार द्वारा ज्यादातर देश में ही निर्मित चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की गई।

 केन्द्र सरकार 11 मार्च, 2020 के बाद से अब तक राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 3.04 करोड़ से अधिक एन-95 मास्क तथा 1.28 करोड़ से अधिक पीपीई निःशुल्क वितरित कर चुकी है। इसके अलावा वह 10.83 करोड़ से ज्यादा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की गोलियां भी बांट चुकी है।

इसके साथ-साथ 22,533 मेक-इन-इंडिया वेंटीलेटर्स भी विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को भेजे जा चुके हैं। केन्द्र सरकार इनकी सुचारू रूप से स्थापना और संचालन भी सुनिश्चित कर रही है।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, दिशा-निर्देश और सलाह नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA।

 कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न [email protected] और @CovidIndiaSeva पर [email protected] और अन्य प्रश्नों के लिए भेजे जा सकते हैं।

 कोविड-19 पर किसी भी प्रश्न के मामले में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें।

  कोविड-19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like