GMCH STORIES

नगर निकाय चुनाव 2019:भाजपा ने 44 तथा कांग्रेस ने 20 वार्डों में जीत हासिल की

( Read 18385 Times)

19 Nov 19
Share |
Print This Page
नगर निकाय चुनाव 2019:भाजपा ने 44 तथा कांग्रेस ने 20 वार्डों में जीत हासिल की

उदयपुर, नगर निकाय चुनाव के तहत 16 नवंबर को हुए मतदान के बाद मतों की गणना का कार्य मंगलवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय में किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनंदी ने बताया कि नगरनिगम के कुल 70 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने 44 वार्डों में तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 20 जीत हासिल की। निगम के 1 वार्ड में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्सवादी ) एवं 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजेता घोषित किए गए। नगर निगम के वार्ड 01 से 14 तक की मतगणना महाविद्यालय के कमरा नंबर 3, वार्ड संख्या 15 से 28 तक की कमरा नंबर 2, वार्ड 29 से 42 तक की कमरा नंबर 4, वार्ड 43 से 56 तक की कमरा नंबर 5 तथा वार्ड 57 से 70 तक की मतगणना कमरा नंबर 6 में संबंधित एआरओ के निर्देशन में संपन्न हुई। डाक मतपत्रों की गणना रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) श्रीमती सौम्या झा के निर्र्देशन में की गई। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के.बी.गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बुनकर सहित समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम:
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड संख्या एक में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश गमेती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के बंशीलाल गमेती को 696 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1498 वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी को 802 वोट मिले। वार्ड संख्या दो में भारतीय जनता पार्टी के लोकेश कोठारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेन्द्र कुमार पूर्बिया को 610 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1709 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1099 वोट मिले। वार्ड संख्या तीन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रशान्त श्रीमाली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के अतुल चण्डालिया को 291 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1196 वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी को 1487 वोट मिले।
इसी प्रकार वार्ड संख्या चार में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अरूण टांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमावत को 1039 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 751 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1790 वोट मिले।
वार्ड संख्या पांच में भारतीय जनता पार्टी के आशा सोनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के पूर्णिमा सेन को 569 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1276 वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी को 707 वोट मिले।  वार्ड संख्या छः में इंडियन नेशनल कांग्रेस के शंकरलाल चंदेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के नन्दलाल पहाडि़या को 280 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 993 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1273 वोट मिले। वार्ड संख्या सात में इंडियन नेशनल कांग्रेस के हिदायत तुल्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के फरीदुद्दीन को 1833 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 685 वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी को 2518 वोट मिले।
वार्ड संख्या आठ में भारतीय जनता पार्टी के धीरज ओड ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अहमद हुसैन को 392 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1133 वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी को 741 वोट मिले। वार्ड संख्या नौ में भारतीय जनता पार्टी के हिरादेवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजू देवी को 223 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1663 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1440 वोट मिले।
वार्ड संख्या दस में इंडियन नेशनल कांग्रेस के गिरीश भारती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजेश वैष्णव को 211 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1127 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1338 वोट मिले। वार्ड संख्या 11 में भारतीय जनता पार्टी के महेन्द्र भगोरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के केशुलाल भील को 1079 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1972 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 893 वोट मिले।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 12 में भारतीय जनता पार्टी के मदनलाल दवे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के कौशल आमेटा को 317 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1886 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1569 वोट मिले। वार्ड संख्या 13 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के चमन आरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी फारूख कुरैशी को 1633 मतों से हराया। इस वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी को 2357 व निर्दलीय प्रत्याशी फारूख कुरैशी को 724 वोट मिले।
वार्ड संख्या 14 में निर्दलीय प्रत्याशी मोहसिन खान सर्वाधिक वोट प्राप्त कर विजयी रहे। यहां खान  को 1218 प्राप्त किये जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी निर्मल पालीवाल को 1036 वोट मिले। यहां जीत का अंतराल 182 वोट रहा।
वार्ड संख्या 15 में भारतीय जनता पार्टी की चन्द्रकला बोलिया .ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की निशा देवी को 540 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 211़6 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1576 वोट मिले। वार्ड संख्या 16 में कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्सवादी) के राजेन्द्र वसीटा सर्वाधिक वोट प्राप्त कर विजयी रहे। वसीटा को 436 वोट मिले जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनोज मेघवाल को 432 वोट मिले। यहा जीत का अंतराल 4 वोट का रहा।
वार्ड संख्या 17 में भारतीय जनता पार्टी के ताराचन्द जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के जितेन्द्र एस चित्तौड़ा को 1032 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1612 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 580 वोट मिले। वार्ड संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी के महेश त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अजय कुमार जैन को 930 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1582 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 652 वोट मिले। वार्ड संख्या 19 में भारतीय जनता पार्टी के मोहनलाल गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के नारायण सुहालका को 684 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1350 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 666 वोट मिले।
वार्ड संख्या 20 में भारतीय जनता पार्टी के संतोष मेनारिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के शान्ता प्रिंस को 1115 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1453 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 338 वोट मिले। वार्ड संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी के राजकुमारी गन्ना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के जया औदिच्य को 1085 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 2438 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1353 वोट मिले। वार्ड संख्या 22 में भारतीय जनता पार्टी के भंवरसिंह देवड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के करणसिंह राठौड़ को 929 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 2010 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1081 वोट मिले।
वहीं वार्ड संख्या 23 में भारतीय जनता पार्टी के आरती धोबी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की राखी लोट को 364 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1524 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1160 वोट मिले। वार्ड संख्या 24 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के भगवती डांगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय शमीम अजीता को 5 मतों से हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 824 व निर्दलीय शमीम अजीता को 819 वोट मिले। वार्ड संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी के आशीष कोठारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के कुलदीप सिंह चारण को 362 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1122 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 760 वोट मिले।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 26 में भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र कुमार पुजारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के चन्द्रप्रकाश वीर गुर्जर को 72 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 893 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 821 वोट मिले। वार्ड संख्या 27 में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. सोनिका जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के पायल कंवर को 59 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1510 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1451 वोट मिले। वार्ड संख्या 28 में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनीष श्रीमाली को 187 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1745 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1558 वोट मिले। वार्ड संख्या 29 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के लोकेश गौड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के शांतिलाल जोशी को 769 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 796 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1565 वोट मिले।
वार्ड संख्या 30 में भारतीय जनता पार्टी के रमेश चन्द्र जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय देवेन्द्र कुमार माली को 486 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1628 वोट एवं निर्दलीय देवेन्द्र कुमार माली को 1142 वोट प्राप्त हुए। वार्ड संख्या 31 में भारतीय जनता पार्टी की विद्या भावसार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के जयश्री राठौड़ को 856 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1616 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 760 वोट मिले। वार्ड संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी की ललिता मेनारिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अर्जुनलाल मेनारिया को ..21 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1363 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1342. वोट मिले। वार्ड संख्या 33 में भारतीय जनता पार्टी के भंवरलाल सालवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामलाल बारोलिया को 400 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1364 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 964 वोट मिले। वार्ड संख्या 34 में भारतीय जनता पार्टी के माधुरी राठौड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के संतोषी बागड़ी को 453 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1155 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 702 वोट मिले।
वार्ड संख्या 35 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोनिका गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के शीतल गुर्जर को 583 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 876 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1459 वोट मिले। वार्ड संख्या 36 में भारतीय जनता पार्टी के भरत जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के भूषण प्रकाश श्रीमाली को 562 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1707 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1145 वोट मिले।
वार्ड संख्या 37 में भारतीय जनता पार्टी के अरविन्द जारोली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के ललित मेनारिया को 276 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1511 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1235 वोट मिले। वार्ड संख्या 38 में भारतीय जनता पार्टी के हेमन्त बोहरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोहर सिंह मेडतिया को 254 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1335 वोट एवं कांग्रेस प्रत्याशी को 1081 वोट मिले।
वार्ड संख्या 39 में निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश सुहालका सर्वाधिक वोट प्राप्त कर विजयी रहे। सुहालका को. 1670 वोट प्राप्त हुए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र मारू को 1495 वोट प्राप्त हुए। यहां जीत का अंतर 175 वोट रहा। वार्ड संख्या 40 में भारतीय जनता पार्टी के पूनम सिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के दिनेश भोई को 426 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1160. वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 734 वोट मिले।
वार्ड संख्या 41 में निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार मेहता सर्वाधिक वोट प्राप्त कर विजयी रहे। मेहता को 1423 वोट प्राप्त हुए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी रामसिंह चुण्डावत को 1362 वोट मिले। यहां जीत का अंतर 61 वोटों का रहा। वार्ड संख्या 42 में भारतीय जनता पार्टी के वेणीराम सालवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के डालचन्द सालवी को 929 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1842 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 913 वोट मिले। वार्ड संख्या 43 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के रवि तरवाड़ी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के गोपाल लाल सालवी को 459 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 955 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1414 वोट मिले।
वहीं वार्ड संख्या 44 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के संजय भक्तानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के ललित सिंह को 96 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1394 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1490 वोट मिले। वार्ड संख्या 45 में निर्दलीय प्रत्याशी शोएब हुसैन सर्वाधिक वोट प्राप्त कर विजयी रहे। हुसैन ने 1388 वोट प्राप्त किए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ऋषभ जैन को 1237 वोट प्राप्त हुए। यहां जीत का अंतराल 151 वोटों का रहा। वार्ड संख्या 46 में भारतीय जनता पार्टी के मनोहर चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सत्यनारायण टांक. को 922 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1985 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1063 वोट मिले। वार्ड संख्या 47 में भारतीय जनता पार्टी के करणमल जारौली ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के ललित जैन को 296 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 779  वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 483 वोट मिले। वार्ड संख्या 48 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीपिका चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के मधु सुराणा को 217 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 980 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1197 वोट मिले।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 49 में भारतीय जनता पार्टी के जयश्री असनानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के महिमा चुघ को 765 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1893 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1128 वोट मिले। वार्ड संख्या 50 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के गौरव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के चंचल अग्रवाल को 508 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1504 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 2012 वोट मिले। वार्ड संख्या 51 में भारतीय जनता पार्टी के पारस सिंघवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के फतहसिंह राठौड़ को 73 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1595 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1522 वोट मिले। वार्ड संख्या 52 में भारतीय जनता पार्टी की तारा शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के राममूर्ति धायभाई को 315 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1677 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1362 वोट मिले। वार्ड संख्या 53 में भारतीय जनता पार्टी के कुलदीप जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की गीता देवी पालीवाल को 1476 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 2016 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 540 वोट मिले। वार्ड संख्या 54 में भारतीय जनता पार्टी के रुचिका चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की शिल्पा जैन को 1151 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 2079 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 928. वोट मिले।
वार्ड संख्या 55 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के मोहम्मद शादाब शेख ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के शाहबाज अहमद शेख को 1280 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 822 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 2102 वोट मिले। वार्ड संख्या 56 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की शहनाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के जेनब सबील को 751 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 933 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1684 वोट मिले। वार्ड संख्या 57 में भारतीय जनता पार्टी के छोगालाल भाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेश दया को 333 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1567 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1234 वोट मिले। वार्ड संख्या 58 में भारतीय जनता पार्टी के शिल्पा पामेचा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के संगीता अरोड़ा को 1026 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1700 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 674 वोट मिले। वार्ड संख्या 59 में भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की नजमा को 215 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को 1934 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1719 वोट मिले। वार्ड संख्या 60 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की नेहा कुमावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की भारती शर्मा को 64 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1086 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1150 वोट मिले। वार्ड संख्या 61 में भारतीय जनता पार्टी के गोविन्द सिंह टांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अमित सुहालका को 1027 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1672 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 645 वोट मिले।
वहीं वार्ड संख्या 62 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की हितांशी शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की गीता देवी को 825 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1241 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 2066 वोट मिले। वार्ड संख्या 63 में भारतीय जनता पार्टी की ज्योति लौहार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुन्दर देवी रावत को 261 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1431 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1170 वोट मिले। वार्ड संख्या 64 में भारतीय जनता पार्टी के राकेश कुमार जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेश धनावत को 491 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1567 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1076 वोट मिले। वार्ड संख्या 65 में निर्दलीय प्रत्याशी पूनमचंद मौर सर्वाधिक वोट प्राप्त कर विजयी रहे। मौर को 875 वोट मिले जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉ.अनिल कुमार कटारिया को 335 वोट प्राप्त हुए। यहां जीत का अंतराल 540 वोट रहा।
वार्ड संख्या 66 में भारतीय जनता पार्टी की रेखा ऊंटवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की चन्दा सुहालका को 530 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1166 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 636 वोट मिले। वार्ड संख्या 67 में भारतीय जनता पार्टी की कुसुम पंवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के कंचन को 70 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1088 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1018 वोट मिले। वार्ड संख्या 68 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की रेखा डांगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के गरिमा डांगी को 6 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1555 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1561 वोट मिले। वार्ड संख्या 69 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अली असगर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के सुखलाल जैन को 19 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 1487 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1506 वोट मिले। वार्ड संख्या 70 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के भंवरलाल गमेती(भील) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कमलेश गमेती को 469 मतों से हराया। इस वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी को 85़9 वोट एवं कांग्रेस के प्रत्याशी को 1328 वोट मिले।
मतगणना परिणामों के प्रदर्शन की हाईटेक व्यवस्था:  
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्रीमती आनंदी के निर्देशानुसार मतगणना के परिणामों के आमजन और मीडियाकर्मियों के लिए लाईव प्रदर्शन की हाईटेक व्यवस्था की गई थी, जिसका लाभ आमजन और मीडियाकर्मियों ने लिया। मतगणना स्थल के बाहर दोनों तरह एलईडी वॉल स्थापित की गई थी जहां पर हजारों की संख्या में शहरवासियों ने मतगणना के परिणामों की लाईव जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार मीडियाकर्मियों के लिए स्थापित मीडिया सेंटर में भी मतगणना परिणामों का प्रोजेक्टर के जरिये लाईव प्रदर्शन किया गया। लाईव प्रदर्शन के लिए सूचना विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक जितेन्द्र कुमार वर्मा व जनसंपर्क उपनिदेशक कमलेश शर्मा के निर्देशन में तकनीकी विशेषज्ञ शरद व्यास, प्रणय जोशी, सुनील व्यास आदि की टीम मतणगना समाप्ति तक लगी रही। इसी प्रकार मतगणना के आंकड़ों के संकलन में सांख्यिकी उपनिदेशक पुनीत शर्मा के दल तथा मतगणना परिणामों के लाउड स्पीकर के सीधे प्रसार में निर्वाचन अनुभाग के मोहनलाल सोनी तथा डॉ. महामाया प्रसाद ने सेवाएं दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like