स्वतंत्रता सेनानी रमा देवी व्यास का निधन
( Read 4651 Times)
07 Feb 16
Print This Page
भीलवाड़ा // स्वतंत्रता सेनानी रमा देवी व्यास का शनिवार को निधन हो गया। वे 98 वर्ष की थी। स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद रमेश चंद्र व्यास की धर्मपत्नी रमा देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी। शनिवार रात 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वतंत्रता सेनानी रमा देवी के निधन के समाचार मिलते ही जिले भर में उनके शुभचिंतकों में शोक छा गया। स्वर्गीय रमादेवी अपने पीछे 1 पुत्र 4 पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई।
This Article/News is also avaliable in following categories :