GMCH STORIES

साउथ ईस्ट एशिया बिजनेस आइकन‘ पुरस्कार

( Read 887 Times)

07 May 24
Share |
Print This Page
साउथ ईस्ट एशिया बिजनेस आइकन‘ पुरस्कार

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के चेयरमेन गोविंद अग्रवाल को देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र  द्वारा ‘साउथ ईस्ट एशिया बिजनेस आइकन‘ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
अग्रवाल को यह पुरस्कार शिक्षा के द्वारा समाज के उत्थान हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंडों को स्थापित कर अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने विद्यालयी शिक्षा में अकादमिक स्तर पर सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए तथा व्यक्तित्व के विकास हेतु सर्वश्रेष्ठ आधुनिकतम सुविधाएँ उपलब्ध करवाई हैं। जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।  डी पी एस, उदयपुर के प्राचार्य श्री संजय नरवरिया ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार सिंगापुर में 7 मई 2024 को  सिंगापुर एडिशन द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में दिया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like