GMCH STORIES

ऐश्वर्या एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

( Read 1144 Times)

30 Apr 24
Share |
Print This Page

ऐश्वर्या एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या की ओर से ऐश्वर्या कॉलेज में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रोटरेक्ट क्लब प्रेसिडेंट ऐश्वर्या सिंह ने बताया इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप कक्षा 5 से 8 व सीनियर ग्रुप 9 से 12 के 50 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति बृजराज कुमारी राठौड़ व विशिष्ट अतिथि श्रीमति रतन पामेचा थी। उन्होंने बताया की नृत्य अभिव्यक्ति का एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा अभिव्यक्त तथा व्यक्तित्व का विकास होता है। आधुनिक समय में नृत्य एक थेरेपी, मनोरंजन, व फिटनेस का माध्यम है।                                            कार्यक्रम संयोजक शमील शेख ने बताया कि विगत दस सालो से ऐश्वर्या कॉलेज अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस हर्षाे उल्लास से मना रहा है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को 11 मई को होने वाले अभिव्यक्ति कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से समानित किया जाएगा। महाविद्यालय निर्देशिका डॉ.सीमा सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया तथा नृत्य की बारीकियों को समझाया। धन्यवाद  क्लब सचिव सनय उपाध्याय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर कंचन रंगवानी, निर्मला सिसोदिया, खुशबू सालवी, राजेश मेघवाल, फेबा जैकब व सानिया मीणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय कार्य किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like