GMCH STORIES

सिन्धी समाज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का भव्य स्वागत

( Read 1950 Times)

14 Feb 24
Share |
Print This Page

सिन्धी समाज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का भव्य स्वागत

 राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के उदयपुर प्रवास के दौरान उदयपुर सिन्धी समाज द्वारा शक्तिनगर स्थित श्री सनातन धर्म मन्दिर में उनके राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष  बनने पर उन्हें साफा पहना कर तथा मोमेटो देकर उनका स्वागत किया गया।

         अपने स्वागत उद्धबोधन में उन्होंने सिन्धी समाज के युवाओ को प्रशासनिक सेवाओं (IAS, IPS,IRS) में आगे आने के साथ समाजजनों को राजनीतिक क्षेत्र में भी अपना प्रतिनिधत्व बढ़ाने , सिन्धी  भाषा,संस्कृति तथा सभ्यता को संजोए रखने के लिए अपने बच्चों को उसकी जानकारी देने का आव्हान किया।

          इस अवसर पर पूज्य बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी, संरक्षक भीमनदास तलरेजा, गुरुजी शैलेश बृजवानी, किशन वाधवानी,ओम प्रकाश आहूजा,भगवान दास छाबड़ा, हरीश तलरेजा, पार्षदा जयश्री असनानी,अशोक गेरा,वासदेव आहूजा, मुकेश खिलवानी, किशोर झांबानी ,हरीश चावला,रमेश दतवानी, हेमन्त गखरेजा, अशोक मंगवानी प्रकाश फुलानी तथा उपस्थित समाजजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

             मंच संचालन विजय आहूजा द्वारा किया गया। स्वागत करने वालों में पूज्य बिलोचिस्तान पंचायत के पदाधिकारी  तथा उदय अकादमी काउंसिल राजस्थान टीम  के अध्यक्ष रमेश दतवानी,  उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी, कोषाध्यक्ष कमलेश राजानी तथा  सदस्य मुकेश माधवानी के साथ ,डॉ० नीलम रामेजा, रामचंद वंजानी तथा भीष्म रामेजा तथा लज्जा रामेजा द्वारा उनका स्वागत किया गया।किशोर झांबानी द्वारा पधारे सभी समाजजनों को धन्यवाद दिया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like