GMCH STORIES

एम स्कवायर योगा क्लासेज शुरु, डॉ. अरविन्दर सिंह ने किया उद्घाटन

( Read 13510 Times)

10 Dec 20
Share |
Print This Page
एम स्कवायर योगा क्लासेज शुरु, डॉ. अरविन्दर सिंह ने किया उद्घाटन

उदयपुर। एम स्कवायर योगा क्लासेज की शुरुआत रविवार से सेक्टर 11 स्थित आरनोल्ड फिटनेस क्लब जिम पर हुआ। अर्थ डायग्नोस्टिक के सीईओ डॉ अरविन्दर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। आरनोल्ड के घनश्याम शर्मा ने बताया कि पहला सुख निरोगी काया और इसके लिए सबसे जरूरी है योग से जुड़ना। आज की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोग योग व व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को योग से जोड़ने के​ लिए यह प्रयास किया गया है। एम स्क्ववायर के मुकेश माधवानी ने बताया कि सुबह 7 से 11 और शाम को 4 से 7 बजे तक योग करवाया जाएगा। आरनोल्ड के हितेश जोशी ने बताया कि योग गुरू मयंक गुप्ता योग सिखाएंगे। योग गुरू मयंक गुप्ता के अनुसार योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। योग से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है। योगाभ्यास से आप रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं। योग से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है और शरीर स्वस्थ और निरोगी बनाने में मददगार है। इस अवसर पर विनोद लौहार, मंजीत सिंह, सिमरन, कमल, करण, सुनील, शशिकांत गुप्ता आदि मौजूद थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like