GMCH STORIES

एम स्कवायर योगा क्लासेज का उद्घाटन  रविवार को सुबह 11 बजे

( Read 11536 Times)

05 Dec 20
Share |
Print This Page
एम स्कवायर योगा क्लासेज का उद्घाटन  रविवार  को सुबह 11 बजे

उदयपुर। पहला सुख निरोगी काया और इसके लिए सबसे जरूरी है योग से जुड़ना। आज की भागदौड़ भरी जिदंगी में लोग योग व व्यायाम से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को योग से जोड़ने के​ लिए शहर में एम स्क्वायर योग क्लासेज की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्घाटन रविवार को सुबह 11 बजे सेक्टर 11 स्थित आरनोल्ड फिटनेस क्लब जिम पर होगा।


आरनोल्ड के घनश्याम शर्मा ने बताया कि अर्थ डायग्नोस्टिक के सीईओ डॉ अरविन्दर सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। आरनोल्ड के  घनश्याम शर्मा ने बताया कि योग गुरू मयंक गुप्ता यहां पर आने वाले लोगों को योग सिखाएंगे। एम स्क्ववायर के मुकेश माधवानी ने बताया कि सुबह 7 से 11 और शाम को 4 से 7 बजे तक योग करवाया जाएगा। योग गुरू मयंक गुप्ता ने बताया कि योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है। योग से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, इतना ही नहीं पाचन भी सही रहता है। योगाभ्यास से आप रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं। योग से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है और शरीर स्वस्थ और निरोगी बनाने में मददगार है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like