GMCH STORIES

ब्रह्माकुमारी के राजयोगिनी बीके मोहिनी का देहावसान

( Read 10977 Times)

08 Sep 16
Share |
Print This Page
ब्रह्माकुमारी के राजयोगिनी बीके मोहिनी का देहावसान आबू रोड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मैनेजमेंट कमेटी की सदस्या तथा ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी बीके मोहिनी का बुद्धवार की सुबह अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थी और उनका लम्बे समय से किडनी का इलाज चल रहा था।
देहावसान की सूचना मिलते ही यह खबर आग की तरह से पूरे देश विदेश में संस्थान के लोगों में फैल गयी। और संस्था के सदस्यों के आने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया। बके मोहिनी काफी समय से बीमार थी जिनका पिछले दो साल से उनकी किडनी खराब होने के कारण उनका इलाज चल रहा था। पिछले 15 दिनों से वे अहमदाबाद के हास्पिटल में इलाज चल रहा था। बुद्धवार की सुबह पांच बजे स्थिति ज्यादा खराब हो गयी इसके बाद दिन में 8 बजकर 45 मिनट पर अपनी अंतिम सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही संस्था के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गयी। बीके मोहिनी के अंतिम दर्शनाथ पार्थिव शरीर शांतिवन के कान्फ्रेंस हॉल में रखा गया है। जहॉं देश विदेश से संस्था से जुड़े सदस्यों के पहुंचन रहे हैं।
संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन, ज्ञानसरोवर परिसरों की परिक्रमा के अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजयोगिनी बीके मोहिनी 1953 में संस्था के सम्पर्क में आयी थी और वे मूलत: लखनउ की रहने वाली थी। परन्तु वे संस्था में सन् 1959 में संस्था में समर्पित हो गयी। वे संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के साथ ईश्वरीय सेवाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like