GMCH STORIES

राजस्थान शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव,जयपुर को किया निलम्बित 

( Read 2061 Times)

08 Apr 24
Share |
Print This Page
राजस्थान शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव,जयपुर को किया निलम्बित 

उदयपुर       राजस्थान शतरंज संघ की विशेष साधारण सभा की बैठक बीकानेर में महावीर रांका कि अध्यक्षता में दो सत्रो में संपन्न हुई।

      उदयपुर जिला शतरंज संघ के सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया की प्रथम सत्र में राजस्थान शतरंज संघ के बीकानेर स्थित अध्यक्षीय कार्यालय पर शनिवार प्रातः 11 बजे राजस्थान शतरंज संघ से सम्बद्धता प्राप्त विभिन्न ज़िलो के प्रतिनिधिओ की उपस्थिति और संघ के अध्यक्ष महावीर रांका की अध्यक्षता और संघ के लोकपाल सेवानिवृत न्यायाधीश महेश शर्मा की विशेष उपस्थिति में प्रारंभ हुई। साधारण सभा कि बैठक में राजस्थान शतरंज संघ से सम्बंद्ध 18 ज़िला संघों व 6 नवगठित ज़िला संघों से आये हुए प्रतिनिधिओ एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक मे मुख्य रूप से वर्तमान सचिव अशोक भार्गव,जयपुर के निलंबन एवम् कार्यवाहक सचिव विनेश शर्मा की नियुक्ति के निर्णय की पुष्टि कि गई। पूर्व सचिव अशोक भार्गव के खिलाफ जिला संघो कि अभ्यावेदनों और संघ विरोधी समानांतर असंवैधानिक गतिविधियों को चलाने के लिए 26 मार्च 2024 को निलंबित किया जाकर आरोप पत्र दिया गया था,जिसका अभी तक भी कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया हैं।  

   सर्वप्रथम बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए अध्यक्ष रांका ने सचिव अशोक भार्गव के अस्थाई निलंबन पर कार्यवाहक सचिव की ज़िम्मेदारी नागौर से विनेश शर्मा,संयुक्त सचिव राजस्थान शतरंज संघ को दी गई। बैठक की कार्यवाही कार्यवाहक सचिव विनेश शर्मा ने संघ अध्यक्ष द्वारा आहूत गत 19 फ़रवरी 2024 की विशेष आमंत्रित बैठक में लिए गए प्रस्तावों का अनुमोदन कराया गया,जिस पर सर्वसम्मति से गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए अनुमोदन के साथ ही विभिन्न कमेटीयों का गठन कर, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। 

 

       साधारण सभा के दूसरे सत्र में राज्य शतरंज संघ के उपस्थित समस्त ज़िला संघो के प्रतिनिधिओ द्वारा महावीर रांका को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर पगड़ी पहना, शॉल उढ़ाकर एवं विजय का प्रतीक “विजय- स्तंभ” प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

    बैठक के दौरान नवाचार करते हुए उदयपुर संघ सचिंव इंद्र कुमार प्रजापत द्वारा बनाई गई राजस्थान शतरंज संघ की अधिकृत नई वेबसाइट “राजस्थान चेस डॉट इन” का लोकार्पण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष AICF एवं सेवानिवृत न्यायाधीश महेश शर्मा द्वारा किया गया। इसमें राज्य शतरंज संघ की समस्त गतिविधियों की सूचना,प्रतियोगिताएं, पत्रिकाएं, खिलाड़ियो की समस्याओं के लिये शिकायत प्रकोष्ठ की जानकारी व सभी अधिकृत ज़िला संघों की सम्पूर्ण जानकारी मिल पाएगी। 

    अजमेर ज़िले के एरेना फ़िडे मास्टर सैयद अतहर अब्बास काज़मी द्वारा लिखी गई पुस्तक “ विश्व चैंपियनों की शतरंज विचारधाराएँ ” का विमोचन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष महावीर रांका के द्वारा किया गया। यह पुस्तक राजस्थान शतरंज संघ की आधिकारिक वेबसाइट “राजस्थान चेस डॉट इन” पर शीघ्र ही निःशुल्क उपलब्ध होगी। जिससे कोई भी खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर ढंग से खेलने कै तरीके जान सकता हैं।

राजस्थान शतरंज संघ कि विशेष साधारण सभा बैठक के दौरान अध्यक्ष महावीर रांका, सेवानिवृत न्यायाधीश लोकपाल महेश शर्मा,एडवोकेट शंकर लाल हर्ष,एडवोकेट शैलेन्द्र गुप्ता,अनिल बोडा़ बीकानेर,कैलाश चंद्र डाड़,सत्यनारायण पुरोहित भीलवाड़ा,विनेश शर्मा, दिलीप भोजक नागौर , निलेश बल्दवा चित्तौड़गढ़,इन्द्र कुमार प्रजापत उदयपुर, अतहर अब्बास काजमी अजमेर, रविंद्र सिंह सिसोदिया जोधपुर,जयपुर, डूंगरपुर,प्रतापगढ़, राजसमंद,जैसलमेर, बाड़मेर, झुंझनू, चुरू,पालि, जालौर आदि कई जिला संघों कै प्रतिनिधि उपस्थित रहे!

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like