सिरोही। बालिकाआंे के उत्तम भविष्य के सृजन के लिए श्री पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम में 7 दिवसीय ’’ कन्या संस्कार शिविर ’’ 29 मई से प्रारम्भ होगा। यह शिविर आचार्य भगवंत रविरत्नसूरी एवं रश्मिरत्न सूरीजी महाराज के आर्शीवाद से 435 शिष्याओं के गुरूमाता प्रवर्तिनी पूज्या श्रीपुण्यरेखाश्रीजी म. सा. की आज्ञा से उनकी शिष्या श्रीउज्जवला रेखाश्रीजी आदि ठाणा 9 की निश्रा में होगा।
शिविर आयोजित का लाभ पावापुरी तार्थ जीव मैत्रीधाम के सस्थापक के. पी. संघवी परिवार मालगांव ने लिया हैं। तीर्थ ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने बताया कि शिविर का पंजीयन आनलाईन मोबाईल न. 9636571000 से हो रहा हैं। अभी तक 14 से 28 वर्ष तक आयु की 174 कन्याओं ने पंजीयन करवा लिया हैं। साध्वीश्री उज्जवला रेखाश्रीजी ने बताया कि वर्तमान में जो माहौल हैं उसमें ऐसे संस्कारो के शिविरो की महती आवश्यकता व उपयोगी। बालिकाओं में बाल काल मे ही सामाजिक व धार्मिक संस्कारो से परिचित करवाने से यही बालिका आगे जाकर एक नारी के रूप में अपने घर का धार्मिक क्रियाओं के साथ सफल संचालन करेगीं।
शिविर में अनेक विषयों के विशेषज्ञ अपने अनुभवो का इनके साथ संवाद करेगें। शिविर में जीवन शिक्षा, जैनिजम, भक्ति भावना, फिलोशोपी , जीवन निर्वाहन, मेडीटेशन, सवालो व शंकाओ का समाधान विषयों पर चितंन-मनन-संवाद एवं विचारो का आदान-प्रदान होगा। मुंबई से विख्यात शिक्षिका श्रीमती फाल्गुन बेन भी अनेक खेलो के माध्यम से कन्याओं को शिक्षित करेगी।