GMCH STORIES

भाजपा व संघ संविधान बदलना चाहते हैं: राहुल

( Read 1535 Times)

30 Apr 24
Share |
Print This Page

भाजपा व संघ संविधान बदलना चाहते हैं: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे संविधान को बदलना और नष्ट करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी गांव में एक रैली को संबोधित करने के दौरान गांधी ने संविधान को हाथ में लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी क्या दुनिया की कोईं भी ताकत इसे न तो रद्द कर सकती है और न ही इसे फाड़ सकती है। यह रैली बिलासपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के पक्ष में आयोजित की गईं थी। गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं। उन्होंने संविधान की पुस्तक को दिखाते हुए कहा, यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है, संविधान को प्रधानमंत्री जी, भाजपा के नेता और आरएसएस के लोग बदलना और खत्म करना चाहते हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like