GMCH STORIES

कांग्रेस ने देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट किया: राजनाथ

( Read 1061 Times)

24 Apr 24
Share |
Print This Page

कांग्रेस ने देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट किया: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पर देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को नष्ट करने और हिंदुओं एवं मुसलमानों को विभाजित करने की राजनीति करने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पक्ष में खूंटी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के कल्याण के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नष्ट कर दिया.. लेकिन भाजपा धर्म या जाति के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव से परहेज करती है। सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने नईं दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविदृालय में अनुसूचित जातिाअनुसूचित जनजाति के आरक्षण को खत्म करने में महत्वपूर्णै भूमिका निभायी थी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like