केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर संभावित खतरों के मद्देनजर उन्हें सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की वीआईंपी सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्यं के लिए करीब 40-45 कर्मियोांजवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है।सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार की गयी खतरे की आशंका संबंधी रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गयी है। यह कदम सात चरणों में होने जा रहे आम चुनाव की तैयारियों के बीच उठाया गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होगा। फिलहाल मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के सशस्त्र कर्मियों की छोटी टीम करती है। यह मुख्य चुनाव आयुक्त को केंद्रीय सुरक्षा कवर प्रदान करने की दुर्लभतम घटनाओं में एक है।