मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

नौसेना ने की राज्यों को मदद की पेशकश

मुख्य बिंदु
  • नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाईं में लोगों की मदद के लिए उनके संगठन द्वारा की गयी विभिन्न पहलों से अवगत कराया और उनसे कहा कि उसने सभी राज्यों से संपर्क करके उन्हें अस्पताल बिस्तरों, परिवहन और अन्य संबंधित चीजों की मदद की पेशकश की है।
  • एक बयान के अनुसार, उन्होंने मोदी से कहा कि विभिन्न शहरों में नौसेना के अस्पतालों को नागरिकों के लिए खोला जा रहा है।
  • उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि नौसेना के चिकित्सा कर्मियों को देश में विभिन्न स्थानों पर कोविड- 19 का प्रबंधन करने के लिए तैनात किया गया है तथा उसके अन्य कर्मियों को महामारी ड्यूटी के दौरान तैनाती के लिए नर्सिग सहायक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
WAf𝕏TGin✉🖨
नौसेना ने की राज्यों को मदद की पेशकश

नईं दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाईं में लोगों की मदद के लिए उनके संगठन द्वारा की गयी विभिन्न पहलों से अवगत कराया और उनसे कहा कि उसने सभी राज्यों से संपर्क करके उन्हें अस्पताल बिस्तरों, परिवहन और अन्य संबंधित चीजों की मदद की पेशकश की है।

एक बयान के अनुसार, उन्होंने मोदी से कहा कि विभिन्न शहरों में नौसेना के अस्पतालों को नागरिकों के लिए खोला जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि नौसेना के चिकित्सा कर्मियों को देश में विभिन्न स्थानों पर कोविड- 19 का प्रबंधन करने के लिए तैनात किया गया है तथा उसके अन्य कर्मियों को महामारी ड्यूटी के दौरान तैनाती के लिए नर्सिग सहायक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सिंह ने मोदी को बताया कि नौसेना लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद कर रही हैउन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि नौसेना बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से ऑक्सीजन कंटेनर और अन्य आपूर्ति भारत ला रही है।