मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

जैन रसोई आज से जयपुर में वितरित करेगा 5200 जरुरतमंदों को भोजन

एनजीओ 'जैन रसोई' की रियायती कीमतों पर पौष्टिक भोजन तैयार करने और वितरित करने की पहल कोरोनावायरस प्रकोप के दौरान वर्तमान खाद्य संकट को दूर करने के लिए 'सिटीजन प्रोजेक्ट' में बदल गया है।

WAf𝕏TGin✉🖨
जैन रसोई आज से जयपुर में वितरित करेगा 5200 जरुरतमंदों को भोजन

*जयपुर, एनजीओ 'जैन रसोई' की रियायती कीमतों पर पौष्टिक भोजन तैयार करने और वितरित करने की पहल कोरोनावायरस प्रकोप के दौरान वर्तमान खाद्य संकट को दूर करने के लिए 'सिटीजन प्रोजेक्ट' में बदल गया है।

इस प्रोजेक्ट के लिए धन और सहयोग देश एवं विदेश दोनों से मिल रहा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री, श्री अशोक गहलोत द्वारा लोक कल्याण की भावना और गैर सरकारी संगठनों को प्रोत्साहित करने से प्रेरित इस पहल से दैनिक वेतन भोगी व्यक्तियों, स्व-नियोजित व्यक्तियों, प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों को भोजन प्रदान होगा, जो कि कोरोवायरस वायरस के फलस्वरूप बंद होने के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

इस पहल की शुरूआत 23 मार्च को 1350 भोजन के साथ हुई थी। इसकी क्षमता बढ़ती गई और 26 मार्च तक, जैन रसोई ने 4200 भोजन वितरित किए। आज से इसकी 5200 भोजन वितरित करने की योजना है। जयपुर के कई हिस्सों से लेकर आमेर तक के लोगों को लंच और रात्रि भोजन दोनों उपलब्ध कराया जा रहा है।

लॉकडाउन प्रोटोकॉल के अनुरुप, डिब्बाबंद भोजन होमगार्ड के जवानों द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। उच्चतम स्वच्छता मानकों को ध्यान में रखते हुए संपर्क-रहित फूड डिलीवरी की जा रही है। राज्य सरकार ने इस पहल को समर्थन देते हुए इस सुविधा के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को एकल बिंदु संपर्क के रूप में नियुक्त किया है।